भीलवाड़ा

लगातार दूसरे दिन भी 32 संक्रमित मिले

होड़ा में ग्रामीणों ने किया एक सप्ताह का लॉकडाउनबनेड़ा के बाजार बन्दआंकड़ा 626 तक पहुंचा, 30 दिन में 371 मरीज मिले

2 min read
Jul 31, 2020
32 infected for the second consecutive day in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को 32 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें खनन कम्पनी के पांच कर्मचारी, बनेड़ा में १३, मांडलगढ़ ६, भीलवाड़ा में ४, गुलाबपुरा, सहाड़ा, आसीन्द, जहाजपुर में १-१ संक्रमित शामिल है। होड़ा में पांच और संक्रमित मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर एक सप्ताह का लॉकडाउन कर दिया है। बनेड़ा के बाजार भी बन्द हो गए।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चांवला ने बताया कि संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों की संख्या ६२६ हो गई है। खास बात यह है कि १ से ३० जुलाई तक ३७१ मरीज आए, जबकि ३० जून तक मात्र २५६ मरीज ही थे।
....................
विधायक का परिवार चपेट में
मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के परिजन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके गांव होड़ा में गुरुवार को पांच और संक्रमित मिले। होड़ा में अब तक १६ संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अंधिकांश विधायक के परिवार के सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार गत दिनों परिवार के सदस्यों ने मंदिर में अभिषेक व पूजा की थी। हालांकि विधायक की जांच नेगेटिव आई है। सरपंच जितेन्द्र नायक व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सात दिन का लॉकडाउन कर दिया है। उपखण्ड अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने गांव का दौरा किया। इधर, मांडलगढ़ कस्बे का युवक भी संक्रमित मिला। इस मामले में आरआरटी प्रभारी चावला ने विधायक से मिलकर परिवार के सदस्यों की हिस्ट्री भी ली।
.................
बनेड़ा क्षेत्र में १३ संक्रमित, बाजार बन्द
बनेड़ा क्षेत्र में १३ लोग पॉजीटिव मिले। इनमें एक युवती पूर्व पॉजीटिव की भाभी है। एक युवक पूर्व पॉजीटिव का कांटेक्ट पर्सन है। उसने किसी बंगाली से इलाज करवाया था। एक युवक मेकेनिक है। एक युवक रैण्डम जांच में संक्रमित मिला। 62 साल के व्यक्ति ने लक्षण आने पर जांच करवाई थी। 65 साल की महिला, ७२ साल का वृद्ध, ६५ साल का महिला को लक्षण होने पर जांच करवाई थी। चार संक्रमित जालिया के एक ही परिवार के हैं। इनमें एक युवक पूर्व में पॉजीटिव मिली महिला का पति है। उसकी 10 व 8 वर्षीय बेटी, 6 साल का बेटा भी पॉजीटिव निकले। इसी प्रकार ५० साल की महिला की रैण्डम जांच की गई थी। एक दिन में १३ लोग संक्रमित मिलने पर भीलवाड़ा से मेडिकल टीम के साथ एसडीएम, तहसीलदार, थानाधिकारी नंदलाल रिणवा वहां पहुंचे। बनेड़ा में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई। गांवों को भी सेनेटाइज करवाया गया है।
अब तक ५१ कर्मचारी संक्रमित
आंगूचा स्थित कम्पनी के पांच कर्मचारी आए। इनमें दो युवक सीआइएसएफ कॉलोनी में रहते हैं। एक युवक खारी ग्राम , एक तेजाजी मंदिर गुलाबपुरा व एक ईटडि़या (फूलिया कलां) निवासी है। पांचों की जांच पहले मिले पॉजीटिव 46 कर्मचारियों के सम्पर्क में आने पर की गई थी। कम्पनी के अब तक 51 कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।
..................................
- बापूनगर निवासी ३५ साल का युवक शाम को संक्रमित निकला। वह दो दिन से अस्पताल में किडऩी के कारण भर्ती था। इससे पूर्व इसकी पत्नी भी संक्रमित निकल चुकी है। यह अभी बापूनगर में किराए के मकान में रह रहा है। जबकि पेरेन्टल मकान द्वारिका कॉलोनी में है।
- विजयसिंह पथिक नगर में ५२ साल का पूर्व में संक्रमित के सम्पर्क में आया।
- गुलनगरी गली में युवक ने लक्षण आने पर जांच करवाई थी।
- धागा उत्पादन कम्पनी में कार्यरत श्रमिक किसी संक्रमित के सम्पर्क में आया था।
- नेगडिय़ा (आसीन्द) निवासी युवक की लक्षण होने पर जांच की गई थी।
- जहाजपुर निवासी महिला पूर्व संक्रमित की पत्नी है।
- गुलाबपुरा स्थित कपड़ा उद्योग का कर्मचारी पॉजीटिव के सम्पर्क में आया।
- चांवडिया (सहाड़ा) निवासी महिला की छत्तीसगढ़ से आने पर जांच करवाई गई थी।

ये भी पढ़ें

161 आयुष कर्मचारियों पर लटकी तलवार
Published on:
31 Jul 2020 01:02 am
Also Read
View All