भीलवाड़ा

56 भोग की झांकी सजाई, चावल का कोट धराया

आनंदधाम हवेली में अन्नकूट उत्सव मनाया
less than 1 minute read
Oct 29, 2019
56 tableau of decorations decorated, rice coat made in bhilwara
56 tableau of decorations decorated, rice coat made in bhilwara

भीलवाड़ा।
Annakoot festival 2019 रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित आनंदधाम हवेली में अन्नकूट उत्सव पुष्टिमार्गीय वैष्णव परंपरा के अनुसार मनाया। पर्यावरण संवर्धन के लिए वत्सला व विदुषी ने श्रद्धालुओं को मिट्टी के 5 सौ दीए वितरित किए। जिन्हें हवेली परिसर में प्रज्ज्वलित किए। शाम 7 से रात 9 बजे तक दीपोत्सव के दर्शन हुए। गायों की कान जगाई रस्म हुई। सोमवार सुबह 10.30 बजे हवेली के कमल चौक में गोवर्धन पर्वत की रचना की। मुखिया विनोद भट्ट ने विधि विधान पूर्वक दूध, दही व गंगाजल से स्नान कराकर गोवर्धन पूजा की।

Annakoot festival 2019 सुमन बाहेती की अगुवाई में गोवर्धन पूजा कीर्तन गान किया। शाम 4 बजे अन्नकूट दर्शन प्रारंभ हुए।दर्शन करने के लिए भक्तों की कतार लग गई थी। इस अवसर पर 56 भोग की झांकी सजाई। चावल का कोट धराया। ट्रस्टी राजेंद्र बाहेती ने बताया कि संजय लाहोटी, राजेंद्र मालू, रोहित पारख, निखिल पारख, प्रदीप जवेरी, रमेश जवेरी, मनोज चांडक, किशन पारख, सुनील तोषनीवाल, कैलाश हेड़ा, किशन कुमावत व बृजेश पारख ने प्रसाद वितरण किया।

Published on:
29 Oct 2019 08:36 pm