भीलवाड़ा

दादा-दादी के साथ मोपेड पर जा रही तमन्ना का कट गया गला

Õbhilwarashttps://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Accident
Accident

भीलवाड़ा।

दादा-दादी के साथ मोपेड पर भीलवाड़ा आ रही तीन वर्षीय बच्ची के लिए चुन्नी मौत का फंदा बन गई। टायर में चुन्नी फंसने से बच्ची का गला कट गया व उसकी तुरंत मौत हो गई। सूचना पर मंगरोप थाना पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।


परिजनों का कार्रवाई से इनकार

थानाप्रभारी महावीर कुमार मीणा ने बताया कि भोली निवासी परशुराम भांबी अपनी पत्नी सोसर देवी व पोती तमन्ना (3) के साथ मोपेड पर खरीदारी के लिए भीलवाड़ा आ रहे थे। तमन्ना बीच में बैठी थी। हरणी महादेव से कुछ दूर पहले तमन्ना की चुन्नी मोपेड के टायर में फंस गई। इससे उसका गला कट गया। चीख सुनकर लोग आए। टायर में फंसी चुन्नी को निकाल कर खून से लथपथ तमन्ना को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। परिजन शव गांव ले गए। सूचना पर मंगरोप थाना पुलिस पहुंची लेकिन परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी।

Published on:
26 Mar 2019 12:00 am