भीलवाड़ा

खसरा-रूबेला टीका लगाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पोटलां के सरकारी विद्यालय में खसरा-रूबेला टीका लगाने के बाद मंगलवार को तीन विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। तीनों को गंगापुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
2 min read
After vaccination three student Sick
खसरा-रूबेला टीका लगाने के बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

गंगापुर (भीलवाड़ा)।

पोटलां के सरकारी विद्यालय में खसरा-रूबेला टीका Measles-rubella vaccine लगाने के बाद मंगलवार को तीन विद्यार्थियों की तबीयत खराब हो गई। तीनों को गंगापुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार पोटलां निवासी शिवांगी जोशी (14), मुस्कान बानू (14) व कोशीथल निवासी साहिल हुसैन (11) की विद्यालय में टीका लगाने के बाद घबराहट और चक्कर आने लगे। After vaccination three student Sick इस पर तीनों को गंगापुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शाम तक उनका उपचार जारी था।

इनका कहना है

बच्चों की तबीयत दवा के असर से नहीं, बल्कि इंजेक्शन लगने के डर से बिगड़ी है।
छैलबिहारी सविता, चिकित्सा प्रभारी, राजकीय चिकित्सालय, गंगापुर

बच्चों ने खुशी से लगवाए टीके

शक्करगढ़. राजकीय विद्यालय खजुरी कस्बे में 881 छात्र-छात्राओं ने हंसते मुस्कुराते हुए टीके Measles-rubella vaccine लगवाए। अभियान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान खजुरी चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र सोमानी व टीकाकर्मी टीम के सदस्य संतोष मीणा, शिवराज मीणा, नर्मदा मीणा, कांता मीणा,अनीता मीणा, इंदिरा प्रभा शर्मा, शशिकांता पारीक सहित टीम के सदस्य मौजूद थे।

सवाईपुर. कस्बे में 9 माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को सवाईपुर के निजी विद्यालय, ढेलाणा राजकीय विद्यालय, सोपुरा राजकीय विद्यालय सबलाजी का खेड़ा राजकीय विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। जिसमें विद्यालय के 387 छात्र-छात्राओं को टीके Measles-rubella vaccine लगाए।

पारोली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारोली के अंतर्गत मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत 2 दिन में 9 माह से 15 वर्ष तक 1110 बालकों के टीकाकरण Measles-rubella vaccine किया गया। आदर्श विद्या मंदिर में मंगलवार को मीजल्स रूबेला के तहत टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। टीकाकरण प्रभारी एएनएम अनिता मीणा, आशा सहयोगिनी लाड देवी वैष्णव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी पारीक व शिक्षक शिवराज कीर मौजूद थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम चंद कुमावत ने बताया कि मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी विद्यालयों में पहुंचकर टीके लगाएंगे। अभियान के शुरुआती 2 सप्ताह में पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों को लक्षित कर टीकाकरण किया जाएगा।

Published on:
23 Jul 2019 09:02 pm