दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा की ओर से पटेल नगर में नव-चयनित सीए के सम्मान में ‘हैंड होल्डिंग प्रोग्राम एवं नेटवर्क समिट’ का आयोजन किया गया। जनवरी 2026 के सीए फाइनल परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीगोद के आयुष पगारिया ने ऑल इंडिया 45वीं […]
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की भीलवाड़ा शाखा की ओर से पटेल नगर में नव-चयनित सीए के सम्मान में 'हैंड होल्डिंग प्रोग्राम एवं नेटवर्क समिट' का आयोजन किया गया। जनवरी 2026 के सीए फाइनल परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीगोद के आयुष पगारिया ने ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। सिकासा अध्यक्ष अशोक बोहरा ने बताया कि परीक्षा में शामिल 288 विद्यार्थियों में से 21 ने दोनों ग्रुप, 36 ने प्रथम और 6 ने द्वितीय ग्रुप में सफलता हासिल की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीके सोडानी ने कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच व समस्या-समाधान के दृष्टिकोण पर जोर दिया। आयकर विभाग के पूर्व सह-आयुक्त सुरेन्द्र आगाल ने कहा कि सच्ची सफलता तभी है, जब आप समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें। शाखा अध्यक्ष दिनेश सुथार ने इसे विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। सीआईआरसी सचिव सीए निर्भीक गांधी ने सीए को देश की आर्थिक मजबूती का प्रमुख स्तंभ बताया। कार्यक्रम को सचिव पुलकित राठी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी और पुनीत कुमार मेहता ने भी संबोधित किया। अंत में सभी नए सीए को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।