27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा के 161 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, दो साल का प्रोबेशन पूरा

भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक लेवल-प्रथम और द्वितीय के अभ्यर्थियों के लिए रंगोत्सव के मौके पर बड़ी खुशखबरी आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा भीलवाड़ा ने जिले के 161 शिक्षकों का दो वर्ष का परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) संतोषजनक पूर्ण होने पर उनके स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। […]
2 min read
Google source verification
Good news for 161 teachers of Bhilwara, two years probation completed

Good news for 161 teachers of Bhilwara, two years probation completed

भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक लेवल-प्रथम और द्वितीय के अभ्यर्थियों के लिए रंगोत्सव के मौके पर बड़ी खुशखबरी आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा भीलवाड़ा ने जिले के 161 शिक्षकों का दो वर्ष का परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) संतोषजनक पूर्ण होने पर उनके स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को अब राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017 के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार नियमित वेतन और नियमानुसार देय भत्तों का लाभ मिलेगा। विभाग की ओर से जारी सूची में भीलवाड़ा सहित अजमेर, ब्यावर, केकड़ी और शाहपुरा जैसे क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के नाम शामिल हैं।

आदेश में ये शर्तें रहेंगी प्रभावी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थायीकरण आदेश कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रभावी नहीं होगा। इनमें जिन शिक्षकों के विरुद्ध सीसीए नियम 16 या 17 के तहत विभागीय जांच लंबित है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। भविष्य में यदि कोई कार्मिक एसओजी जांच में दोषी पाया जाता है, तो उसका स्थायीकरण स्वतः निरस्त माना जाएगा। दिव्यांग श्रेणी के वे कार्मिक जिनकी मेडिकल जांच अभी प्रक्रियाधीन है, उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-द्वितीय के वे अभ्यर्थी जो संशोधित परिणाम के कारण चयन से बाहर हो सकते हैं, उनका मामला न्यायालय के निर्णयाधीन रहेगा।

ब्लॉकवार शिक्षकों को मिला लाभ

जारी सूची के अनुसार, आसींद, बनेड़ा, बिजौलियां, हुरड़ा, जहाजपुर, कोटड़ी, मांडल और सुवाणा ब्लॉक के शिक्षकों का बड़ी संख्या में स्थायीकरण हुआ है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पीइइओ और आहरण वितरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी अपात्र कार्मिक का वेतन नियमन न हो। इस आदेश के तहत सबसे सबसे अधिक शिक्षकों का स्थायीकरण सुवाणा में तथा दूसरे स्थान पर शाहपुरा ब्लॉक तथा तीसरे स्थान पर मांडल व हुरड़ा ब्लॉक में शामिल है।

जिले में स्थायीकरण की संख्या

ब्लॉक शिक्षकों की संख्या

  • सुवाणा 25
  • शाहपुरा 24
  • हुरड़ा 22
  • कोटड़ी 20
  • आसींद 12
  • मांडल 10
  • सहाड़ा 09
  • बनेड़ा 08
  • जहाजपुर 07
  • बीजौलिया 04
  • अन्य ब्लॉक 20
  • कुल 161

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग