भीलवाड़ा

SP थाने पहुंचे, नदारद SHO पार्टी में व्यस्त, डांस का वीडियो वायरल, निलम्बित

बजरी माफिया के खिलाफ सख्ती की परख के लिए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा शनिवार रात बड़लियास व मंगरोप पुलिस थाने अचानक पहुंच गए। इस दौरान बड़लियास थाना प्रभारी सुरजीत गैर हाजिर मिले।
less than 1 minute read
si.jpg

भीलवाड़ा. बजरी माफिया के खिलाफ सख्ती की परख के लिए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा शनिवार रात बड़लियास व मंगरोप पुलिस थाने अचानक पहुंच गए। इस दौरान बड़लियास थाना प्रभारी सुरजीत गैर हाजिर मिले। वे थाने से बाहर अपने जन्मदिन की पार्टी में डांस करने में व्यस्त थे। इसका वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाधिकारी को निलम्बित कर दिया।

आरोप है कि थानाधिकारी की जन्म दिन पार्टी में अवैध बजरी के धंधे से जुड़े लोग भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इस समूचे मामले की जांच एसआईयूसीएडब्लयू सेल के उपाधीक्षक राहुल जोशी को सौंपी है। एसपी शनिवार रात को बड़लियास थाना पहुंचे। बिना रपट डाले और सूचना दिए थाने से गैरहाजिर होने पर शर्मा ने थानाधिकारी की अनुपस्थिति दर्ज की। उन्हें थाना इलाके में राकेश व रामलाल संदिग्ध तरीके से लग्जरी गाड़ी में घूमते मिले। अवैध बजरी परिवहन से जुड़े होने की आशंका में दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बड़लियास व मंगरोप थाना क्षेत्र में रास्तों में बजरी से भरे तीन वाहन भी जब्त किए।

डीजे पर थिरक रहे हैं थानाप्रभारी
बडलियास थाना प्रभारी की शनिवार को हुई जन्मदिन की पार्टी के वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। आशंका जताई गई कि इसमें थाना प्रभारी के साथ डांस कर रहे कुछ लोगों का सम्बन्ध बजरी माफियाओं से हो सकता है। इधर, थाना प्रभारी सुरजीत का कहना है कि जन्म दिन की पार्टी में उनके करीबी मित्र थे, बजरी माफिया से जुड़ा कोई व्यक्ति नहीं था।

Published on:
22 Feb 2021 10:11 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी