भीलवाड़ा

Bhilwara: 7 दिन में खत्म हुई 4 पीढ़ियां, पति-पत्नी, बेटे और पोते का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार तो रो पड़ा पूरा गांव, शोक में बाजार बंद

Jaipur Horrific Accident: मृतकों में अशोक वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा, उनका पुत्र रोहित और पोता गजराज शामिल थे। ये सभी हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2025, 11:20 AM IST
Feature image
फोटो: पत्रिका

4 Family Member Last Rites Together: भीलवाड़ा के फूलिया कलां कस्बे में एक परिवार पर आए हुए दुखों का पहाड़ इस कदर टूट पड़ा की सिर्फ 7 दिनों में परिवार की 4 पीढ़ियां खत्म हो गईं। दरअसल 6 सितंबर को परिवार के मुखिया गोपाल वैष्णव का निधन हुआ था जिसके बाद 13 सितंबर को उनके बेटे अशोक वैष्णव, पत्नी सीमा, बेटा रोहित और पोता गजराज एक भयानक सड़क हादसे में चल बसे।

फोटो: पत्रिका

जयपुर में हुआ हादसा

यह हादसा जयपुर के रिंग रोड पर प्रहलादपुरा के पास हुआ जहां बारिश के कारण बने गड्ढे में उनकी कार गिर गई। कार में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अशोक वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा, उनका पुत्र रोहित और पोता गजराज शामिल थे। ये सभी हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।

मच गया कोहराम

इस हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिवार समेत पूरे गांव वाले रो पड़े। शोक में बाजार भी बंद रखा। आज सुबह 6:30 बजे चारों शव फूलिया कलां पहुंची जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की।

फोटो: पत्रिका

चारों का साथ हुआ अंतिम संस्कार

7 बजे धानेश्वर रोड स्थित श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से पति-पत्नी, बेटे और पोते का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सभी सदस्य और गांव के लोग भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े। गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

फोटो: पत्रिका

अस्थि विसर्जन करने गया था परिवार

अशोक वैष्णव धनेश्वर मंदिर में पुजारी थे और उनके बेटे रोहित गांव में परचून की दुकान चलाते थे। गोपाल वैष्णव का भी 6 दिन पहले निधन हुआ था जिसकी अस्थि विसर्जन के लिए पूरा परिवार हरिद्वार गया था। यह हादसा परिवार के लिए तबाही लेकर आया।

फाइल फोटो: पत्रिका

ग्रामीणों ने रखी ये मांग

गांव के ग्रामीणों और समाज के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक रूप से सहारा मिल सके।

Updated on:
15 Sep 2025, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा