भीलवाड़ा में विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने शहर में मतदान प्रक्रिया देखी व मतदाताओं से चर्चा की।
भीलवाड़ा में विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने शहर में मतदान प्रक्रिया देखी व मतदाताओं से चर्चा की। दूसरे दिन सातों विधानसभा में 1015 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। मतदान का गुरुवार को अन्तिम दिन है। इसके बाद भी शेष रहे मतदाताओं को 20 व 21 नवंबर को एक ओर मौका मिलेगा।
मोदी ने बताया कि चुनाव आयोग ने दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की अनुमति दी। शतायुपार आजाद नगर की मोहनी देवी, चंद्रशेखर आजाद नगर की गुलाबी देवी तथा दिव्यांग मतदाता सत्यनारायण शर्मा ने घर से मताधिकार का प्रयोग किया। 102 वर्षीय मोहिनी देवी ने इस व्यवस्था के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।
बुधवार को दूसरे दिन 1035 मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सूची जारी की गई। इसमें 1015 ने मतदान किया। आसींद में 175, मांडल में 163, सहाड़ा में 136 , भीलवाड़ा में 115 , शाहपुरा में 221, जहाजपुर में 130 और मांडलगढ़ में 75 दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक ने घर से वोट दिया। मंगलवार को 1043 मतदाताओं ने वोट डाले। दो दिन में 2058 मतदाताओं ने मतदान किया।