भीलवाड़ा

कलक्टर के आदेशों की पालना न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोटिस

सीएमएचओ ने लिया गंभीरता से, मांगा जवाब
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 10:05 AM IST
कलक्टर के आदेशों की पालना न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोटिस
कलक्टर के आदेशों की पालना न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नोटिस

भीलवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता के आदेशों की पालना नहीं करने पर सीएमएचओ ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि जिला कलक्टर मेहता ने 28 फरवरी को रोडवेज बस स्टैंड पर संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया था।

कैंटीन की रसोई में साफ सफाई नहीं मिलने, गंदगी होने, रसोईघर में कपड़े सुखाने पर कलक्टर ने कहा कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलक्टर ने कैंटीन को सीज करने, खाद्य तेल, सामग्री की जांच के आदेश दिए थे। लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कलक्टर के आदेशों की पालना नहीं कर कैंटीन को सीज नहीं किया। सीएमएचओ गोस्वामी ने गंभीर लेते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रोडवेज बस स्टैंड के कार्यवाहक मुख्य प्रबन्धक व कैंटीन ठेकेदार भारती बुलानी को नोटिस जारी किया है।

खनिज अभियंता को सतर्कता का भी चार्ज

भीलवाड़ा. खान एवं भू-विज्ञान विभाग निदेशालय ने खनिज अभियंता भीलवाड़ा चंदन कुमार को खनिज अभियंता (सतर्कता) भीलवाड़ा का भी अतिरिक्त चार्ज दिया है। ये पद जिनेश हुमड़ के तबादले से रिक्त चल रहा था। सहायक खनिज अभियंता बिजौलियां बंशीलाल सुथार को सहायक खनि अभियंता (सतर्कता) बिजौलियां का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। अधीक्षण खनि अभियंता (सतर्कता) में कार्यरत खनिज कार्यदेशक द्वितीय मगनाराम मिर्धा को सहायक खनि अभियंता (सतर्कता) गंगापुर कार्यालय के खनिज कार्यदेशक द्वितीय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

Published on:
Also Read
View All