भीलवाड़ा

कौन बनेगा भीलवाड़ा का जिला प्रमुख? लंबे समय तक रहा कांग्रेस का दबदबा, जानें BJP की हालत कैसी रही

भीलवाड़ा जिला परिषद में भाजपा सत्तारूढ़ बोर्ड का कार्यकाल समाप्ति के करीब है। जिला प्रमुख बरजी बाई भील का कार्यकाल 8 दिसंबर को पूरा होगा। 37 सीटों वाले परिषद में भाजपा के 24 सदस्य हैं। कार्यकाल खत्म होते ही फिर से प्रशासक लगाने की चर्चा तेज हो गई है।
2 min read
Nov 29, 2025
Bhilwara district head
10 दिन बाद समाप्त हो रहा भीलवाड़ा जिला प्रमुख का कार्यकाल (फोटो- पत्रिका)

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिला परिषद में भाजपा सत्तारूढ़ बोर्ड का कार्यकाल अब समाप्ति की ओर है। जिला प्रमुख बरजी बाई भील का कार्यकाल समाप्त होने में अब केवल 10 दिन का समय शेष बचा है।

8 दिसंबर 2020 को हुए जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के बाद बरजी बाई भील ने 10 दिसंबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया था। कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही यहां फिर से प्रशासक लगाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव एक साथ कराने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तैयारी में लगी है।

परिषद में भाजपा का लगातार दबदबा

37 सीटों वाली भीलवाड़ा जिला परिषद में सत्तारूढ़ दल भाजपा का कब्जा है। वर्तमान में परिषद में 24 सदस्य भाजपा के हैं, जबकि कांग्रेस के 13 सदस्य हैं। इन पांच साल के कार्यकाल में दो बार उप चुनाव भी हुए हैं। इन दोनों उपचुनाव में भाजपा ने अपनी सीट को बरकार रखा है।

भाजपा के दो सदस्यों वार्ड संख्या 14 से शीला जाट और वार्ड 33 से सुनीता भील के निधन के कारण उपचुनाव हुए थे। इन दोनों सीटों पर भी भाजपा के ही उम्मीदवार विजयी रहे। इससे पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई। वर्तमान में वार्ड 14 से लादीदेवी जाट और वार्ड 33 से शंकरी देवी भील सदस्य हैं।

दलबदल से मजबूती

वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस की सदस्य रहीं कंकुदेवी भी बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं। इससे परिषद में भाजपा का संख्या बल और बढ़ गया।

66 साल में छठी बार भाजपा के जिला प्रमुख

भीलवाड़ा जिला प्रमुख के पद पर स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। 66 वर्षों के इतिहास में जनप्रतिनिधि के रूप में अब तक 14 जिला प्रमुख चुने जा चुके हैं।

इनमें से आठ जिला प्रमुख कांग्रेस के थे। भाजपा को अब तक छह बार जिला प्रमुख का पद नसीब हुआ है। वर्तमान जिला प्रमुख बरजी बाई भील भाजपा की छठी और लगातार तीसरी जिला प्रमुख हैं।

1995 में बने थे पहले जिला प्रमुख

भाजपा के खाते में आए प्रमुख में डॉ. रतनलाल जाट ने फरवरी 1995 में भाजपा के पहले जिला प्रमुख बने। इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ दूसरे, पीरचंद सिंघवी तीसरे, रामचंद्र सेन चौथे, शाक्ति सिंह हाड़ा पांचवें तथा बरजी बाई भील वर्तमान में छठी जिला प्रमुख हैं।

8 दिसंबर को समाप्त होगा कार्यकाल

जिला परिषद का कार्यकाल 8 दिसंबर 2025 को समाप्त होने के साथ ही 'गांवों की सरकार' के इस अहम पद पर नए नेतृत्व को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रदेश में अन्य जिलों में भी दिसंबर में अधिकांश जिला प्रमुखों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

भीलवाड़ा जिला प्रमुख कार्यकाल...

क्र.सं.नामकार्यकाल सेकार्यकाल तक
1रमेश चन्द्र व्यास02-10-195910-03-1961
2शिव चरण माथुर11-03-196125-02-1965
3यशवन्त सिंह नाहर26-02-196508-08-1977
4प्रशासक (जिला कलेक्टर)09-08-197706-01-1982
5हफीज मोहम्मद07-01-198210-07-1988
6प्रशासक11-07-198819-07-1988
7हफीज मोहम्मद20-07-198826-07-1991
8प्रशासक27-07-199113-02-1995
9डॉ. रतनलाल जाट13-02-199511-12-1998
10रतन लाल भील12-12-199811-02-2000
11कमला धाकड़12-02-200009-02-2005
12कन्हैयालाल धाकड़10-02-200517-02-2010
13सुशीला सालवी18-02-201007-02-2015
14पीरचंद सिंघवी07-02-201511-08-2016
15रामचन्द्र सेन29-08-201602-12-2016
16शक्ति सिंह हाड़ा02-12-201607-02-2020
17प्रशासक08-02-202009-12-2020
18बरजी बाई भील10-12-2020वर्तमान तक
Updated on:
29 Nov 2025 12:07 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:07 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट