भीलवाड़ा

Bhilwara Lok Sabha Election Result 2019 Live : भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से शुरुआती रूझानों में भाजपा प्रत्याशी बहेड़िया 61 हजार 690 मतों से आगे

Bhilwara Lok Sabha Election Result 2019 Live : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
less than 1 minute read
bhilwara lok sabha election result 2019 live
bhilwara lok sabha election result 2019 live

भीलवाड़ा। Bhilwara Lok Sabha Election Result 2019 Live :
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। मतगणना से पूर्व कॉलेज परिसर को छावनी बना दिया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।


भीलवाड़ा में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेडिय़ा व कांग्रेस प्रत्याशी रामपाल शर्मा के बीच है। शुरुआती रूझानों में भाजपा के सुभाष बहेड़िया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामपाल शर्मा से करीब 61 हजार 690 मतों से आगे चल रहे हैं। वे शुरू से बढ़त बनाए हुए हैं।

सबसे पहले डाक मत गिने गए । चुनाव आयोग इस बार हर विधानसभा में पांच-पांच ईवीएम व वीवीपैट के मत के मिलान के बाद परिणाम घोषित करेगा। इससे अंतिम परिणाम घोषित होने में करीब एक घंटा अतिरिक्त लगेगा।


नंबर गेम

08 विधानसभा वार मतगणना।

15 हर विधानसभा के लिए लगाई टेबल

14 टेबल पर गणना होगी।

14 से 21 राउण्ड तक चलेगी काउंटिंग।

किस क्षेत्र की कहां गिनती
आसीन्द-कमरा नंबर 42

माण्डल-कमरा नंबर 123
सहाड़ा-कमरा नंबर 144

भीलवाड़ा-कमरा नंबर 132
शाहपुरा-कमरा नंबर 26

जहाजपुर-कमरा नंबर 23
माण्डलगढ़-कमरा नंबर 27

हिण्डोली-कमरा नंबर 137

वाहनों की आवाजाही पर रोक

तिलकनगर में मतगणना स्थल की तरफ के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस व अद्र्ध सैनिक बल तैनात किए हैं। निजी वाहनों की पार्किंग कॉलेज से 100 मीटर दूर होगी। अहम अधिकारियों के वाहनों के पास जारी किए।

Updated on:
23 May 2019 09:46 am
Published on:
23 May 2019 09:30 am