भीलवाड़ा

Bhilwara news : कीटनाशक दवा, बीज और खाद के 14 सैंपल फेल, होगी कार्रवाई

कृषि विभाग भीलवाड़ा की कार्रवाई
less than 1 minute read
Dec 07, 2024
14 samples of pesticides, seeds and fertilizers fail, action will be taken
14 samples of pesticides, seeds and fertilizers fail, action will be taken

Bhilwara news : कृषि विभाग की ओर से रबी व खरीफ फसलों के बीच गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खाद, कीटनाशक दवाइयों व बीज के 559 नमूने लिए। परीक्षण के लिए इन्हें विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट के अनुसार कीटनाशक दवा का एक, 12 खाद के तथा एक बीज का सैंपल फैल व निम्न स्तर का पाया गया। मामले में कार्रवाई की जा रही है। बीज के 301, खाद के 190 कीटनाशक दवा के 68 सैंपल लिए थे।कृषि उप निदेशक गोपाल लाल कुमावत ने बताया कि सभी खाद, बीज, दवा अन्य कीटनाशक दवाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे किसानों को केवल प्रमाणित खाद, बीज, दवा अन्य कीटनाशक दवाएं उपलब्ध करवाएं। इससे कृषि पैदावार में बढ़ोतरी हो सके। नमूने जांच के लिए भेजने का मकसद किसानों को उत्तम किस्म की खाद, बीज व दवाइयां मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि बीज का एस सैम्पल आरजिया चौराहा स्थित सावरियां सिड्स तथा कीटनाशक दवा का सैम्पल मांडलगढ़ के श्रीराधे किसान सेवा केन्द्र का शामिल है।

Updated on:
07 Dec 2024 11:41 am
Published on:
07 Dec 2024 11:41 am
Also Read
View All
साइबर सुरक्षा का लगाए लोगो… डिजिटल जालसाजों की नई चाल: चुनावी हलचल के बीच एक छोटी सी भूल खाली कर सकती है बैंक खाता

राजस्थान निकाय चुनाव: नेताओं के दफ्तर छोड़ ज्योतिषियों के द्वार पहुंचे दावेदार

20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा