भीलवाड़ा

स्कूल में ब्रेक के दौरान खाया खाना फिर जैसे ही क्लास में गई तोड़ दिया दम, आखिर ऐसा क्या हुआ

Bhilwara News: फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 10:24 AM IST
Feature image

Bhilwara News: मांडल स्थित मेजा ग्राम के विद्यालय में कार्यरत प्रबोधक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। जिसने चिकित्सालय जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया। थानाप्रभारी सजंय कुमार ने बताया कि मेजा ग्राम के कस्तूरबागांधी राजकीय चालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबोधक के पद पर कर्यरत शिक्षिका मांडल की मोहन कॉलोनी निवासी सत्तू प्रजापति की मध्यांतर के बाद तबीयत खराब हो गई। ब्रेक में उन्होंने खाना खाया था जिसके बाद जैसे ही कक्षा में गई तो तबीयत बिगड़ गई।

इसको उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां से भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में रैफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमार्टम में पता चला कि कार्डियक अटैक के कारण शिक्षिका की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Updated on:
13 Nov 2024, 10:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?