करवा चौथ: महिलाओं ने अपने सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत
Bhilwara news : सुहागिनों ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सुहागिनों ने सुबह चार बजे उठकर पहले सरगी (मुंह अटेरना) की तथा दिनभर निर्जला रहकर पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा। शाम को चौथ माता की कहानी सुनी। मंदिरों में पूजा की। मिट्टी के करवों को सुहागिनों ने एक दूसरे बदले। इसी करवे के पानी से रात को चांद निकलने पर अर्घ्य दिया। उसी पानी को पति के हाथ से पीकर व्रत भी खोला। व्रत रखने वाली महिलाओं ने चांद के दर्शन किए। सामूहिक आयोजन भी हुए।
सखी सहेलियां संग सुनी कहानी
कुमुद विहार में सखी सहेली ग्रुप ने चौथ माता की पूजा की और पति की लंबी आयु की कामना की। सीमा कोगटा, प्रीति लोहिया, अंकिता राठी आदि उपस्थित थी। आरसी व्यास सेक्टर में सामूहिक पूजा पर मंजू शर्मा, सीमा सेठिया, गायत्री शर्मा आदि उपस्थित थी। नेहरू विहार में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम को पूजा की। आजादनगर सी सेक्टर में हंसा शर्मा की अगुवाई में महिलाओं ने माता की कथा सुनी। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।
मेहंदी रचाई व मेकअप किया
पुर. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना तथा अविवाहित युवतियों ने सुयोग्य वर की कामना लिए करवा चौथ मनाई। महिलाओं ने मिट्टी के करवे और अन्य सुहाग की चीजों की खरीदारी कर हाथों में मेहंदी रचाई तथा मेकअप किया। चौथ माता मंदिर पर सुबह पूजा के लिए लंबी लाइन लगी रही। रात को चंद्रमा निकलने पर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला।
पूर्व विधायक अवस्थी ने बांटी स्कूटी
पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने दिव्यांगों को स्कूटी वितरण किया। करवा चौथ पर अवस्थी ने चार महिला दिव्यांग सहित 16 दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की गई। मुकेश शर्मा, कैलाश खटीक, यशवर्धन सैन, उदय कुमावत उपस्थित थे।