26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधियों को डीजीपी की खुली चुनौती, बोले- गैंगस्टरों के दिन पूरे

dgp rajeev kumar sharma pc in bhilwara

dgp rajeev kumar sharma pc in bhilwara

भीलवाड़ा । राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। भीलवाड़ा में उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई जैसी गैंग या सात समंदर पार बैठे गैंगस्टरों से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और उनके स्थानीय मददगारों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

डीजीपी ने पेपर लीक पर लगाम को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस में नफरी बढ़ाने के लिए जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी। कहाकि अवैध माइनिंग पर 'जीरोटॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। साथ ही, साइबर ठगों से निपटने के लिए तकनीकी क्षमता को अपडेट किया जा रहा है।

डीजीपी ने कहाकि पिछले वर्ष की तुलना में अपराधों में कमी आई है। अपराधियों की फोटो प्रकाशन पर उन्होंने कहा कि रोक नहीं है, लेकिन युवाओं पर इसके नकारात्मक प्रभाव का ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने जनता से पुलिस पर विश्वास बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिसकर्मी गलत काम करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर एडीजीपी वीके सिंह, अजमेर रैंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, डीआईजी कु़ंवरराष्ट्रदीप व पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।