केन्द्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान
Bhilwara news : बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें जोड़ी जाएगी। इसका फायदा भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज को भी होगा। यहां अभी 150 सीटें है, जो बढ़कर 200 हो सकती है। केंद्र को सीटें बढ़ाने के साथ ही फेकल्टी भी बढ़ानी होगी। इसके भी सरकार प्रयास कर रही है। फैकल्टी मिलने से मेडिकल शिक्षा छात्रों के लिए आसान होगी। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के तहत, भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज 2018 में प्रारम्भ हुआ था। कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मंजूरी मिली हुई है और यह राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है। कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इस काॅलेज को जीएमसी भीलवाड़ा भी कहा जाता है।
बजट से भीलवाड़ा के लिए खास