6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूचना केंद्र चौराहे पर लगी ‘पाठशाला’, पीएम मोदी ने दिए तनाव मुक्ति के ‘सक्सेस मंत्र’

भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के 9वें एपिसोड के सजीव प्रसारण हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जब पीएम मोदी ने परीक्षा के तनाव को हराने के गुर सिखाए, तो वहां मौजूद सैकड़ों विद्यार्थियों के […]

less than 1 minute read
Google source verification
'School' set up at Information Centre Square, PM Modi gives 'success mantra' for stress relief

'School' set up at Information Centre Square, PM Modi gives 'success mantra' for stress relief

  • परीक्षा पर चर्चा के लाइव प्रसारण में उमड़े विद्यार्थी; जाना- कैसे बनाए पढ़ाई को रोचक

भीलवाड़ा शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' के 9वें एपिसोड के सजीव प्रसारण हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जब पीएम मोदी ने परीक्षा के तनाव को हराने के गुर सिखाए, तो वहां मौजूद सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरे आत्मविश्वास से खिल उठे। राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ आमजन भी 'वर्चुअल क्लास' का हिस्सा बने। प्रधानमंत्री ने लाइव संवाद के जरिए न केवल परीक्षा से जुड़ी जटिल समस्याओं पर बात की, बल्कि उनके बेहद सरल और व्यावहारिक समाधान भी बताए। पीएम के संवाद ने विद्यार्थियों को परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

यह बोले शिक्षा अधिकारी

यह संवाद बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 'संजीवनी' कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पीएम के संवाद को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कैलाश चंद्र सुथार ने कहा कि पीएम का यह संवाद बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के लिए संजीवनी का काम करता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है। राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह चर्चा केवल एक संवाद नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत के विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार करने वाला माध्यम है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक एवं सीबीईओ सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम सिर्फ नंबर लाने की होड़ के बारे में नहीं है। यह विद्यार्थियों के जीवन, कौशल विकास और परीक्षा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।