6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदनबाला महिला मंडल ने रखा स्नेह मिलन, हुई प्रतियोगिताएं

चंदनबाला महिला मंडल अहिंसा भवन, शास्त्रीनगर ने वर्ष 2026 का स्नेह मिलन कार्यक्रम शास्त्रीनगर में उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। अध्यक्ष संजूलता बाबेल व मंत्री श्वेता जैन ने बताया कि कार्यक्रम में हंसी-मजाक, संवाद व मनोरंजक खेलों के माध्यम से आपसी स्नेह, एकता और सहयोग को सशक्त किया गया। मंत्री श्वेता जैन ने संचालन किया। इस […]

less than 1 minute read
Google source verification
Chandanbala Mahila Mandal organised a get-together and held competitions.

Chandanbala Mahila Mandal organised a get-together and held competitions.

चंदनबाला महिला मंडल अहिंसा भवन, शास्त्रीनगर ने वर्ष 2026 का स्नेह मिलन कार्यक्रम शास्त्रीनगर में उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। अध्यक्ष संजूलता बाबेल व मंत्री श्वेता जैन ने बताया कि कार्यक्रम में हंसी-मजाक, संवाद व मनोरंजक खेलों के माध्यम से आपसी स्नेह, एकता और सहयोग को सशक्त किया गया। मंत्री श्वेता जैन ने संचालन किया। इस अवसर पर वर्ष 2026 की सामाजिक, सेवा व संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न गतिविधियों और खेलों में सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मनीष बंब ने बताया कि इस दौरान मंडल की ओर से वर्ष-2026 की आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई तथा सामाजिक, सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुमित्रा सहित निर्मला, सुशीला, प्रतिमा, निधि, पुष्पा, कमला सहित सभी सदस्य उपस्थित रहीं।