भीलवाड़ा

Bhilwara news : कक्षा 5वीं की परीक्षा 7 अप्रेल से, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

- 540 केन्द्र पर 46833 परीक्षार्थी पंजीकृत

less than 1 minute read
Apr 05, 2025
Class 5th exam will start from 7th April, preparations are being finalized

Bhilwara news : पंजीयन शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर की ओर से प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5वीं परीक्षा 7 से 17 अप्रेल तक जिले के 540 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 8 से 10.30 बजे तक होगी।

डीईओ रामेश्वर जीनगर ने बताया कि परीक्षा में जिलेभर के 46 हजार 833 परीक्षार्थी 540 परीक्षा केन्द्रों पर शामिल होंगे। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षा के जिला प्रभारी ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उडऩ दस्तों का गठन किया है। 27 संग्रहण केन्द्र बनाए हैं। प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा जो हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में वितरित किए जाएंगे। 20 अंक सत्रांक के होंगे। जीनगर ने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से थानों में सुरक्षित रखवा दिए हैं। मूक-बधिर तथा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा टाइम टेबल मुद्रित है। संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान शाला दर्पण पोर्टल पर अपने स्कूल लॉगिन द्वारा परीक्षा साइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में आंशिक बदलाव

जीनगर ने बताया कि पांचवीं बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। परीक्षा कार्यक्रम में 9 अप्रेल को पहले पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा थी, लेकिन अब उस दिन अंतराल अवकाश रहेगा। वहीं अब पर्यावरण की परीक्षा 16 अप्रेल को होगी। पूर्व में 16 अप्रेल को विशेष तृतीय भाषा की परीक्षा थी, जो अब 17 अप्रेल को होगी।

Published on:
05 Apr 2025 09:37 am
Also Read
View All

अगली खबर