राज्य में मिड डे मील योजना एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना
Bhilwara news : राज्य में मिड डे मील योजना एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की वास्तविक स्थिति का आंकलन के लिए विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जिला कलक्टर को 6 व 7 मार्च को औचक निरीक्षण कराने को कहा है। इसके लिए जिले की न्यूनतम 20 प्रतिशत विद्यालयों का चयन कर औचक निरीक्षण किया जाए। इसके लिए जिला व ब्लॉक स्तर 20 विद्यालयों की निरीक्षण कार्यक्रम जारी किया जाएगा। साथ ही ऐसे विद्यालय जिनका पिछले 2 वर्षों में एक बार भी निरीक्षण नहीं हो पाया, उन विद्यालयों को निरीक्षण कार्यक्रम में प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। इनमें सभी श्रेणी के विद्यालय, राजकीय विद्यालय, संस्कृत एवं मदरसे को शामिल किया जाएगा। इसका लिए जिला स्तर पर कलक्टर की ओर से निरीक्षण दलों का गठन किया जाएगा। निरीक्षण दल में अत्तिरिक्त जिला कलक्टर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, उपखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है। निरीक्षण दलों का गठन बुधवार शाम तक करना होगा। इसकी सूचना मिड डे मील आयुक्तालय को भेजी जाएगी।