भीलवाड़ा

Bhilwara news : जन्मेंगे रामलला, मंदिरों में आरती के बाद बंटेगी बधाइयां

रामनवमी: पेंच के बालाजी, रामधाम समेत सहित कई मंदिरों में होंगे आयोजन

2 min read
Apr 06, 2025
Ramlala will be born today, congratulations will be distributed after the aarti in temples

Bhilwara news : शहर में रविवार को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे आरती के बाद बधाई के रूप में प्रसाद वितरित होगा। कई मंदिरों में छप्पन भोग लगेगा। छोटे बच्चें राम, हनुमान व माता सीता का रूप धरकर आएंगे। रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में रविवार को रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मानसिंहका ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजन होगा जबकि शाम को छप्पन भोग लगेगा। भगवान राम-रामेश्वरम को इंदौर के कारीगरों की ओर से तैयार पोशाक धारण कराई जाएगी। इसके अलावा भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट नौगांवा के तत्वावधान में सांवलिया सेठ का राम लला के रूप में श्रृंगार होगा। दोपहर 12.15 बजे महाआरती कर पंजरी का प्रसाद वितरण होगा। माधव गोशाला में पंचगव्य चिकित्सा अतिथि आवास गृह का भूमि पूजन सुबह 9:15 होगा। माधव गोशाला में दोपहर 3 बजे बाद भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के किरदारों का जीवंत प्रदर्शन होगा। सांवलिया सेठ मंदिर में आरती होगी। हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में शनिवार को अष्टमी पर दुर्गा सप्तशती की विशेष आहुति आचार्य सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में काशी वृन्दावन से आए वैदिक विद्वानों ने सपूर्ण कराई। महंत हंसराम ने बताया कि रविवार को रामनवमी पर 1100 कन्याओं का पूजन व भोजन होगा। ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से अखण्ड ज्योत दीपकों से आरती, राम दरबार सजावट व प्रसाद वितरण किया जाएगा। महावीर हनुमान सेवा संस्थान पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रामनवमी पर रक्तदान शिविर लगेगा। अध्यक्ष राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ होगा।

बालाजी मंदिर में आज मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव श्रीराम मंदिर में मनाया जाएगा। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि सुबह मंगला आरती उपरांत मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका की ओर से पूजन कर शिखर पर ध्वज स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। श्रीराम दरबार का विद्वान पंडितो की ओर से मूल रामायण श्रीराम रक्षा स्तोत्र राम स्तवराज द्वारा दुग्धाभिषेक, श्रीराम का आकर्षक श्रृंगार, हनुमानजी के रजत चोला श्रृंगार दोपहर 12 बजे छप्पनभोग एवं ढोल बाजे से जन्मोत्सव महाआरती दर्शन एवं प्रसाद वितरित होगा। शाम को संगीतमय भजनों की प्रस्तुति बालाजी महिला मंडल की ओर से पेश की जाएगी।

Published on:
06 Apr 2025 09:16 am
Also Read
View All

अगली खबर