25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Road Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दंपती उछलकर दूर गिरे, मौके पर हुई मौत

Bhilwara Road Accident : भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे-758 पर शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के अगरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Bhilwara Road Accident speeding car hit bike couple jumped fell away painful death on spot

Bhilwara Road Accident : ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Bhilwara Road Accident : भीलवाड़ा के नेशनल हाईवे-758 पर शुक्रवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के अगरपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों राजसमंद जिले के आमेट से अगरपुरा क्षेत्र के पौडरास गांव जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वैसे दंपती की मौत मौके पर ही हो गई थी। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार मूलतः आमेट हाल पौडरास निवासी बंशीलाल भील (46 वर्ष) शुक्रवार रात पत्नी मांगी देवी (42 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से भीलवाड़ा की तरफ से जा रहा था। इसी दौरान अगरपुरा के निकट कोटा की तरफ से अनियंत्रित गति से आई वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरे। दुर्घटना इतनी भीषण थी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वैन छोड़ कर भाग गया। दंपती को यहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग और ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिस वजह से कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

गांव में हाहाकार मचा

बताया जा रहा है कि मृतक दंपती राजसमंद जिले के आमेट निवासी बंशीलाल भील और उनकी पत्नी मांगी देवी भील थे। दोनों बाइक से अगरपुरा क्षेत्र के पौडरास गांव जा रहे थे। गांव से करीब 4 किमी पहले यह सड़क हादसा हो गया। इस सूचना के बाद गांव में हाहाकार मच गया।