भीलवाड़ा

Bhilwara: अवैध बजरी खनन के गड्ढों में डूबी दो किशोरों की जिंदगियां, घर में मचा कोहराम, नहाने के लिए उतरे थे बनास नदी में

Bhilwara News: भीलवाड़ा में बीगोद थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनास नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
2 min read
Jun 30, 2025
Bhilwara News
दोनों किशोरों की मौत (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र के खेरपुरा गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनास नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।


बता दें कि यह हादसा अवैध बजरी खनन के कारण नदी में बने गहरे गड्ढों की वजह से हुआ। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


बजरी खनन से नदी में कई गहरे गड्ढे बने


बीगोद थानाप्रभारी जय सुल्तान ने बताया कि बनास नदी खेरपुरा गांव के पास से होकर गुजरती है। रविवार शाम गुलमंडी (भीलवाड़ा) निवासी मोहम्मद अरसलान लुहार (16) और हरियाणा हाल खेरपुरा निवासी मोहम्मद मुकीम मेव (15) नदी में नहाने के लिए उतरे थे। दोनों को यह पता नहीं था कि अवैध बजरी खनन से नदी में कई गहरे गड्ढे बन चुके हैं। नहाते समय वे गहरे हिस्से में चले गए और बाहर नहीं निकल सके।


डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की और गंभीर हालत में बीगोद अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।


ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे गहरे गड्ढों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
30 Jun 2025 09:18 am
Published on:
30 Jun 2025 09:18 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट