भीलवाड़ा

मेजा बांध की आवक हुई कम, पर्यटकों के घूमने के लिए बगीचों में उगी घास व पसरी गन्दगी की साफ-सफाई शुरू

Bhilwara News : मेजा बांध में बारिश नहीं होने के कारण आवक भी कम हुई है। उधर पर्यटकों के घूमने के लिए बगीचों में उगी घास व पसरी गन्दगी की साफ-सफाई भी की जा रही है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2024

Bhilwara News : जिले के मांडल क्षेत्र में एकमात्र पर्यटक स्थल मेजा बांध के यहां पर्यटकों को बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा मिलेगी। बगीचों में उगी घास व पसरी गन्दगी की साफ-सफाई शुरू हो गई। मेजा बांध के बगीचे में उगी घास को जिंदल कम्पनी के क्रमिकों ने हटा दी। वहीं पसरी गन्दगी को एकत्रित कर दी।

राजस्थान पत्रिका में 9 सितम्बर के अंक में 'मेजा गुलजार, बांध पर रौनक परिवार सहित पिकनिक बनाने पहुंच रहे लोग' शीर्षक की समाचार का प्रकाशन कर पर्यटको को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया था।

आवक हुई कम

मेजा बांध में बारिश नहीं होने के कारण आवक भी कम हुई है। बीते 24 घंटे में जल स्तर में 0.3 इंच की वृद्धि हुई है। जल स्तर 24.5 फीट हो गया है। वहीं जलदाय विभाग शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रतिदिन 15 एम एल डी पम्प से खींच रहा है।

Published on:
13 Sept 2024 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर