
कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड के अंदर जाने वाले मार्ग पर चौराहे पर आए दिन छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। रविवार को एक रोडवेज बस ने मोटर साइकिल पर सवार एक दंपती के टक्कर मारने से उनके गहरी चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए भीलवाड़ा ले जाया गया। बस स्टैंड पर दोनों तरफ से रोडवेज व निजी बसों का आवागमन रहता है। इसके अलावा मुख्य मार्ग होने से दुपहिया और चार पहिया वाहन काफी संख्या में निकलते हैं। इससे आए दिन हादसे से होते रहते हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग में दो ब्रेकर बना रखे हैं लेकिन वह किसी काम के नहीं है। वहां कोई धीमी गति से नहीं चलता। उनकी ऊंचाई काफी कम है। इस कारण वाहन तेज गति से निकलते हैं। भीलवाड़ा के इस कस्बे में गत दिनों दो-तीन हादसे हो चुके थे। बस स्टैंड पर दिनभर सौ से अधिक रोडवेज बसों का संचालन होता है और निजी बसें व टैक्सी भी आती रहती हैं। बस स्टैंड के अंदर जाने से पहले जो मुख्य मार्ग है उसे पर हर मिनट पर वाहनों की आवाजाही होती रहती है। इसलिए हादसे का अंदेशा बराबर बना रहता है।
फिर से बनाया जाएगा ब्रेकर
समाजसेवी शक्ति नारायण शर्मा का कहना है कि ब्रेकर को सही ढंग से बनाया जाना चाहिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी श्यामबिहारी का कहना है कि इसे दोबारा बनाया जाएगा।