भीलवाड़ा

बोर्ड बैठक की देरी से अटका बीपीएल का अनुमोदन, एम्पावर्ड कमेटी का समय अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया

नगर परिषद साधारण सभा की बैठक समय पर नहीं होने से गरीबों को राहत नहीं मिल पा रही है
2 min read
Board meeting delayed approval of BPL in bhilwara
Board meeting delayed approval of BPL in bhilwara

भीलवाड़ा।

नगर परिषद साधारण सभा की बैठक समय पर नहीं होने से गरीबों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई जरूरतमंदों ने जिला कलक्टर के समक्ष बीपीएल में चयन के लिए आवेदन किया। शहरी क्षेत्र के आवेदकों के प्रार्थना पत्र नगर परिषद में भिजवा दिए। यहां से संबंधित एरिया प्रभारी ने रिपोर्ट भी कर दी, लेकिन इसका अनुमोदन होना बाकी है।

बोर्ड बैठक में ही इनका अनुमोदन हो सकता है। अब स्थिति यह है कि नगर परिषद में गत फरवरी मे बोर्ड बैठक हुई थी। इसके बाद बोर्ड बैठक नहीं होने से एेसे जरूरी काम अटके हुए है। कुछ आवेदक कलक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में भी आए थे, लेकिन उन्हें बोर्ड बैठक का इंतजार करने की बात कही गई। पार्षदों ने भी गत दिनों बोर्ड बैठक कराने के लिए ज्ञापन दिया था।

एम्पावर्ड कमेटी का समय बढ़ाया

नगर परिषद में जरूरी कामों के अनुमोदन के लिए बनी एम्पावर्ड कमेटी का समय अब ३० सितंबर तक बढ़ा दिया है। बोर्ड बैठक नहीं होने से जरूरी है। हालांकि छोटे काम अभी भी अटके हुए हैं।


बड़ी निविदा पर होनी है चर्चा

शहर में होने वाले विकास कार्यों के लिए निविदा नहीं हो पा रही है। अब बोर्ड बैठक नहीं होने से इन पर भी चर्चा नहीं पा रही है। गौरतलब है कि शहर के लगभग सभी वार्डों में काम कराने हैं। इसके लिए प्रस्ताव आ रखे हैं लेकिन कौनसे जरूरी है इस पर चर्चा करना जरूरी है।

किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राज्य सरकार की ओर से किसानों को ऋण माफी के बाद इसके प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है, लेकिन अभी तक किसानों के खातों में ऋण माफी का पैसा जमा नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी है। नया ऋण लेने पर किसानों को पहले बकाया राशि जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। इस परेशानी को लेकर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम पर कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।


किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी कर दिए, लेकिन जब किसान प्रमाण पत्र लेकर सहकारी समिति में खाद बीज का लोन लेने जाते है तो किसानों से पहले के ऋण के पैसे जमा कराने की बात कही जाती है और कहा जाता है कि तुम्हारे खाते में ऋण माफी का पैसा जमा नहीं हुआ है। चौधरी ने ज्ञापन में मांग की है कि जिन किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी कर दिए है। ज्ञापन देने के दौरान चौधरी के अलावा किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संजय सिरोठा, जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह दांथल, गणेश लाल जाट, कांग्रेस पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक भैरूलाल भडाणा, किसान कांग्रेस सुवाणा ब्लॉक प्रभारी सतु शर्मा सहित कई किसान उपस्थित थे।

Published on:
14 Jul 2018 04:05 pm