
पारोली.कोटड़ी।
पारोली थाना क्षेत्र के रासेड़ गांव से चार दिन से लापता महिला और उसकी पांच साल की बेटी के शव बुधवार को तीन किलोमीटर दूर फलासेड़ गांव के एक कुएं में मिले। पारोली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाल मौके पर पोस्टमार्टम कराया।
थानाप्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि रासेड़ निवासी रामेश्वर रेगर अपनी पत्नी पिंकी (22), पांच वर्षीय पुत्री पायल और पिता प्यारचन्द्र के साथ खेत पर रहता था। एक अप्रेल को पिंकी पुत्री पायल के साथ बकरियां चराने गई। उसके बाद दोनों का पता नहीं लगा। पत्नी के लापता होने से रामेश्वर ने तलाश की। इस बीच, गुरुवार सुबह हरलाल गुर्जर खेत पर स्थित कुएं पर पानी लेने गया। कुएं में मां-बेटी के शव नजर आए। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। पिंकी के परिजन भी पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले जा सके। पारोली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाल मौके पर पोस्टमार्टम कराया।