
दो हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बिजौलियां स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक अंसार खान को शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विशिष्ठ अदालत में पेश किया। जहां से उनको जेल भेजने के आदेश दिए।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि खान के बिजौलियां स्थित मकान की तलाशी में कुछ खास नहीं मिला। गौरतलब है कि रेडिमेड कपड़े के व्यवसायी संजय सिंधी ने चिकित्सक के खिलाफ शिकायत दी थी। उसकी पत्नी राधा का आठ माह का बच्चा गर्भ में ही मर गया।
उसे निकालने के लिए बिजौलियां चिकित्सालय में सम्पर्क किया तो चिकित्सक खान ने चार हजार रुपए मांगे थे। दो हजार रुपए सत्यापन के दौरान ले लिए थे और दो हजार रुपए रिश्वत लेते शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।