भीलवाड़ा

जीर्णोद्धार कार्य को प्रशासन ने रोकने की दी हिदायत, विरोध में कोटड़ी बंद का आह्वान

प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य रूकवाने की प्रशासन की चेतावनी के विरोध में मंगलवार को कस्बे वासियों ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया है
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 11:49 PM IST
Bhiwara, bhilwara news, Call of kotdi towen closure in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
चारभुजा सरोवर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य रूकवाने की प्रशासन की चेतावनी के विरोध में मंगलवार को कस्बे वासियों ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया है।

कोटड़ी।

चारभुजा सरोवर स्थित प्राचीन शिवमंदिर का जीर्णोद्धार कार्य रूकवाने की प्रशासन की चेतावनी के विरोध में मंगलवार को कस्बे वासियों ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया है।


जानकारी के अनुसार यहां प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए सोमवार को अभिषेक व शंकर भगवान की मूर्ति संतों द्वारा स्थापित की गई । इसके बाद जीर्णोद्धार के कार्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन व पुलिस ने सोमवार शाम मौके पर पहुंच कर काम रूकवाने की हिदायत दी । जिस पर कस्बेवासी आक्रोशित हो गए ।

कस्बे वासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन व पुलिस दबाव में आकर लिए गए निर्णय को वापस नहीं ले लेता है तब तक कस्बा अनिश्चितकाल के लिए बंद रखा जाएगा । उन्होंने निर्णय लिया कि शिव मंदिर का कार्य निर्माण कार्य जारी रहेगा । उनका मानना है कि प्रशासन व पुलिस ने कार्य रुकवाने का प्रयास किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है ।

गौरतलब है कि सोमवार को पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मण दास के सानिध्य में 100 से ज्यादा संतों ने पहुंच कर शंकर भगवान की मूर्ति शिवलिंग के पास स्थापित की । सोमवार शाम को ही प्रशासन एवं पुलिस ने काम रुकवाने का प्रयास किया। इससे कस्बेवासी आक्रोशित हो गए । जिसके कारण कस्बा बंद रखने की घोषणा की गई । वही मंदिर का काम रात व दिन में चालू रखने का निर्णय लिया ।

सरस के नाम पर नकली घी का सप्लायर भी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने सरस का लेबल लगाकर नकली घी सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में व्यापारी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

सहायक उपनिरीक्षक चिराग अली ने बताया कि किशना बा का खेड़ा (आसींद) निवासी ओमप्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व व्यापारी बागड निवासी सुवालाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में नकली घी सप्लायर ओमप्रकाश का नाम उगला। पूछताछ में सामने आया कि ओमप्रकाश ने गत दिनों ही राजसमंद में नकली घी बनाने का कारखाना खोला। उसी ने कृष्णा टे्रडिंग के संचालक सुवालाल को घी सप्लाई किया। गौरतलब है कि २१ अप्रेल को सरस डेयरी की विजिलेंस टीम ने कृष्णा टे्रडिंग पर दबिश देकर सरस के नाम पर १९ टिन नकली घी पकड़ा था।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना