30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Bhilwara Accident : अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रायला ओवरब्रिज के ऊपर शुक्रवार को टेलर की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के रायला पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Oct 2026, 9:46 PM IST

bhilwara raila overbridge bike smashed trailer young man horrific death

Bhilwara Accident : सड़क पर गिरी बाइक। फोटो पत्रिका

Bhilwara Accident : रायला (भीलवाड़ा). अजमेर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रायला ओवरब्रिज के ऊपर शुक्रवार को टेलर की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हाईवे एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमाराम पुत्र पंचराम, निवासी मोरियाना, डेगाना जिला नागौर (राजस्थान), उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

कुछ देर बाधित रहा यातायात

हादसे के कारण रायला ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शव को हटाने के बाद यातायात सुचारू करवाया गया।

परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के रायला पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने टेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़