भीलवाड़ा

सांसद बहेडि़या के घर पहुंची मुख्यमंत्री, सांत्‍वना देने के बाद मां को याद करते हुए हुई भावुक

मुख्यमंत्री बहेडि़या के परिजनों के पास 25 मिनट तक बैठी रही और उन्हें सांत्वना दी

2 min read
cm in bhilwara

भीलवाड़ा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार सुबह सांसद सुभाष बहेडि़या के सुभाषनगर स्थित निवास पर पहुंची। उन्होंने पिछले दिनों सांसद के पिता नंदलाल बहेडि़या के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पाजंलि दी। मुख्यमंत्री बहेडि़या के परिजनों के पास 25 मिनट तक बैठी रही और उन्हें सांत्वना दी। राजे अपनी दिवंगत मां विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए उनके स्मरण सुनाए। इस दौरान वे भावुक हो गई।

ये भी पढ़ें

अस्पताल में घंटों तड़फता रहा घायल नहीं मिला डॉक्टर, जब आया तो बिना देखे ही आगबबूला होकर थमा दी रैफर पर्ची

इस दौरान वहां मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, विधायक विट्टलशंकर अवस्थी व रामलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, यूआईटी चेयरमैन गोपाल खण्डेलवाल भी मौजूद रहे।

नेताओं व अधिकारियों ने की अगवानी

इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा दस बजे जयपुर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से पहुंची। यहां पर जनप्रतिनिधियों के साथ अजमेर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, जिला कलक्टर शुचि त्यागी, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने उनकी आगवानी की। यहां से वे सांसद बहेडि़या के घर पहुंची। पूर्व मंत्री रतन लाल जाट भाजपा पदाधिकारी कल्पेश चौधरी, राजकुमार आंचलिया, नंद लाल गुर्जर, आरती कोगटा, मधु शर्मा, उदयलाल भड़ाना, नंद किशोर बैरवा, कैलाश सोनी, प्रशांत मेवाड़ा, विमल जैन, लादू लाल तेली, ज्योति प्रकाश सोनी आदि ने स्वागत किया। बहेडि़या से मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा चली गई।

सीआईडी जांच का आश्वासन
सांसद आवास के बाहर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। रूपपुरा में संदिग्ध हालात में जाट समाज के एक युवक मौत की मौत को हत्या बताते हुए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक और अधीक्षक से समूचे घटना की जानकारी ली। राजे ने अधिकारियों से कहा कि मामले की जांच सीआईडी से कराने की जरूरत है तो वह भी कराओ। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक से समूचे मामले की रिपोर्ट तलब की।

शिकवें व शिकायतें रही

नगर परिषद के कुछ पार्षदों ने सभापति समदानी पर आरोप लगाते हुए सीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने सीएम ने उनकी बात सुनी, लेकिन मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया। कुछ लोगों ने राजस्व शिविर के दौरान अधिकारियों का व्यवहार ठीक नहीं होने और काम नहीं होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री की सचिव गायत्री राठौड़ ने उनकी शिकायत सुनी। धोबी समाज के कुछ लोगों ने लौटते वक्त मुख्यमंत्री के काफिले को रुकवा दिया और उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

बच्चों को एक्सपर्ट बनाने के लिए पाई क्लास का सहारा ले रहे है अभिभावक

Published on:
28 May 2018 10:06 pm
Also Read
View All