
Summer camp in bhilwara
भीलवाड़ा।
राजस्थान पत्रिका के पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के तत्वावधान में जिंदल सॉ लिमिटेड के सहयोग से समर कैम्प में 48 से ज्यादा कोर्सेज का प्रशिक्षण विशेषज्ञ दे रहे हैं। अभिभावक बच्चों को एक्सपर्ट बनाने के लिए पाई क्लास का सहारा ले रहे है। प्रशिक्षक भी बच्चों को सिखाने के लिए रोचक तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं।
समर कैम्प में सोमवार को नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल में गिटार तथा राजेंद्र मार्ग रोड स्थित आई मेड संस्थान में ३डी ड्रोईंग कोर्स शुरू होगा। दोनों कोर्स में एडमिशन लेने के साथ ही मंगलवार को इंटीरियर डिजाइनिंग व लोकिंग पोपिंग, 30 मई को हिप होप, कन्टेम्परी डांस, बॉडी बिल्डिंग, वेब डिजाइनिंग व कम्प्यूटर हार्डवेयर, 1 जून को एेरोबिक्स, सेल्फ मेकअप एंड साड़ी ड्रेपिंग व फन फूड तथा 5 जून को इंग्लिश ग्रामर कोर्स सहित आदि कार्सेज की कक्षाओं के लिए ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन जारी है।
वहीं 21 से 25 मई के बीच शुरू हो चुके कोर्स पॉवर योग ?, सिन्थे साइजर, पर्सनल्टी डवलपमेंट, पत्रकारिता, वैकिदक मैथ्स, फोटोग्राफी, जुम्बा डांस, मल्टी क्यूसिन कुकिंग, आर्किटेक्चर डिजाइनिंग, ३डी प्रिंटिंग, बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनिंग, एनीमेशन, स्केचिंग व केलीग्राफी, सिल्क थ्रेड ज्वैलरी, मेहंदी, फैशन डिजाइनिंग, स्पोकन इंग्लिश व हेयर एंड ब्यूटी केयर कोर्सेज में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए नेहरू रोड स्थित वर्धमान सीनियर सेकण्डरी स्कूल में सुबह ७ से ११ बजे तक तथा पांसल चौराहा स्थित राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अपना पंजीयन करवा सकते है। इन कोर्सों में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए रविवार को राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में युवाओं की भीड़ रही। अधिक जानकारी के लिए 79768-03856 तथा 94149-72700 पर संपर्क कर सकते है।
Published on:
28 May 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
