
General meeting of textile trade federation in bhilwara
भीलवाड़ा।
टेक्सटाइल उद्यमी जिले की शान व गौरव है। उनकी सकारात्मक सोच से ही भीलवाड़ा का विकास तेजी से हो रहा है। इस कारण ही लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। प्रशासन भी शहर व टेक्सटाइल के विकास के लिए कभी पीछे नहीं रहेगा।यह विचार जिला कलक्टर शुचि त्यागी ने रविवार को भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की वार्षिक आमसभा में जताए। त्यागी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। दामोदर अग्रवाल अध्यक्ष चौथी बार चुने गए।
कार्यक्रम में दामोदर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने फेडरेशन टेक्सटाइल क्षेत्र की हर वाजिब मांग को प्रमुखता से सरकार के सामने रखा जिसे पूरा भी किया है। फेडरेशन किसी ऐसी मांग भई नहीं करता जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो। पुलिस कपड़ा व्यापारियों के आपसी मामले में दखल करती जो फेडरेशन बर्दाश्त नहीं करेगी। फेडरेशन ने कलक्टर का अभिनन्दन भी किया।
सदस्यता शुल्क बढ़ाया, अब 5 के बजाय होंगे 9 पदाधिकारी
अग्रवाल ने बताया, आमसभा में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव लिए गए। एक जून से फेडरेशन की सदस्यता शुल्क 21 हजार रुपए होगी। फेडरेशन में पांच के स्थान पर अब 9 पदाधिकारी होंगे। फेडरेशन भवन के निर्माण के लिए तिलोक छाबड़ा की अध्यक्षता में समिति बनाई गई। छाबड़ा ने प्रस्ताव रखा कि में फेडरेशन के आजीवन सदस्यों से कुछ वार्षिक शुल्क अलग से लिया जाए ताकि भविष्य में नई योजना ला सके। भवन निर्माण के लिए ११ सदस्यों ने एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।
सभा को कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर काबरा, प्रेम स्वरूप गर्ग ने भी सम्बोधित किया। संचालन मुकनसिंह राठौड़ ने किया। कलक्टर को बताया गया कि फेडरेशन नकली सेलवेज बनाने वाले व्यापारी का साथ नहीं देता है। ऐसे भी भीलवाड़ा में अब सेलवेज नहीं बनाकर व्यापारी अपने नाम से कपड़ा बना रहा है। कलक्टर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वरलाल काबरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, महासचिव मुकनसिंह राठौड़, प्रेमस्वरूप गर्ग, सचिव मुकेश अग्रवाल, मोहम्मद शाबीर, सगंठन सचिव पारस बोहरा तथा कोषाध्यक्ष सुरेश कोगटा शामिल है।
Published on:
28 May 2018 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
