भीलवाड़ा

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल चुनाव लडऩे के लिए भीलवाड़ा में दे गए बड़ा बयान

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
Co-assembly Speaker Kailash Meghwal gave a big statement in Bhilwara f
Co-assembly Speaker Kailash Meghwal gave a big statement in Bhilwara f

शाहपुरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने फिर शाहपुरा से ही चुनाव लडऩे की मंशा जताई है। उन्होंने कहा कि वे अपने 60 साल के राजनीतिक कॅरियर में कई बार सीट बदलते रहे हैं। अब उम्र के इस पड़ाव में शाहपुरा से जो लगाव है। उन्होंने जो क्षेत्र में जो भाईचारे की राजनीति की, इस आधार पर वे अपने जीवन में पहली बार रचनात्मक राजनीति करते हुए शाहपुरा में ही बसना चाहते हैं। अब शाहपुरा छोडऩे का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में फिर बीजेपी सत्ता में आएगी। मेघवार गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। टिकट देना पार्टी हाईकमान का काम है। गौरतलब है कि उम्र के कारण क्षेत्र में चर्चा हो रही थी कि मेघवाल इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह स्पष्ट कर दिया है कि वे चुनाव लडऩा चाहते हैं।शाहपुरा में सेटेलाइट चिकित्सालय बाईपास का निर्माण, शाहपुरा में कन्या कॉलेज महाविद्यालय सहित कई ऐसे बड़े काम है जो छूट गए। मौका मिला तो अब उन्हें पूरा कराया जाएगा।

Published on:
01 Nov 2018 09:39 pm