भीलवाड़ा

बारिश में दाह संस्कार करने की मजबूरी

पुर के श्मशान घाट मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। श्मशानाें में न टीनशेड है और न अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के बैठने की सुविधा है।
less than 1 minute read
Jul 11, 2022
बारिश में दाह संस्कार करने की मजबूरी
बारिश में दाह संस्कार करने की मजबूरी

पुर के श्मशान घाट मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। पुर लगभग 50 हजार की आबादी का क्षेत्र हैं। श्मशानाें में न टीनशेड है और न अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के बैठने की सुविधा है। जिस तरह नगर परिषद व यूआईटी ने शहर के श्मशान घाटों का विकास कराया। पुर के श्मशानाें में उसका एक प्रतिशत भी काम नहीं है। पुर भी नगर परिषद का हिस्सा है। यहां के श्मशान घाटों में कटीली झाड़ियां उगी है।

पुर लगभग 50 हजार की आबादी का क्षेत्र हैं। जहां कई समाजों के श्मशान घाट अलग-अलग बने हैं, लेकिन शहर की तर्ज पर इनका विकास नहीं हो पाया। बिजली व पानी की सुविधा भी नहीं है। लोगों के नहाने के लिए पानी के टैंकर भी खुद के खर्चे से मंगवाने पड़ते हैं। शहर के हर श्मशान पर ट्यूबवेल व पीने के पानी की व्यवस्था की है। श्मशान पर साफ-सफाई व उद्यान की व्यवस्था की गई, लेकिन पुर के श्मशान घाटों में झाड़ियां व बबूल आदि उगे हैं। बैठक के पर्याप्त इंतजामात नहीं है। बारिश में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगरवासियों ने जिला कलक्टरआशीष मोदी, विधायक विठ्टल शंकर अवस्थी, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, आयुक्क्त नगर परिषद दुर्गा कुमारी, क्षेत्र के चारों पार्षदों को पत्र लिखकर इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। विकास के अभाव में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दिनों में कई अधिक परेशानी होती है।

Published on:
11 Jul 2022 08:43 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी