भीलवाड़ा

कांग्रेस पार्षदों ने चेयरमैन के कक्ष पर लगा दिए ताले

राजस्थान में कपासन नगर पालिका में गुरुवार को कांग्रेस पार्षदों ने उग्र रूप दिखाया। उन्होंने मौजूदा भाजपा बोर्ड पर विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए पालिका अध्यक्ष के चेंबर सहित कार्यालय के सभी कमरों के ताले लगा दिए और धरने पर बैठ गए । congress paarshadon ne paalika par laga die taale
less than 1 minute read
कांग्रेस पार्षदों ने कपासन नगर पालिका में  लगा दिए ताले
कांग्रेस पार्षदों ने कपासन नगर पालिका में लगा दिए तालेकांग्रेस पार्षदों ने कपासन नगर पालिका में लगा दिए ताले

चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन में नगर पालिका कार्यालय खुलने के बाद गुरुवार सुबह कांग्रेस के कुछ पार्षद कार्यालय परिसर में आ गए, उन्होंने चेयरमैन के कक्ष सहित अन्य कक्षों में कार्यरत कार्मिकों को कक्ष से बाहर निकाल दिया और कमरों के ताले लगा दिए। इस बीच कांग्रेसी पार्षदों ने बरामदा में जाजम बिछा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धरना प्रदर्शन के बीच अपराह्न में कांग्रेस पार्षदों शालू टांक, नरेश खटीक, लोकेश राव, केशु लाल भील, भैरूलाल पूर्बिया, गंगा देवी खटीक की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा का बोर्ड बनने के साथ ही नगर का विकास अवरुद्ध हो गया है एवं विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।

विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि नगर के विकास के लिए पार्षदों से जो प्रस्ताव लिए गए उनका क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। राज्य राज्य मार्ग पर स्थित सांवलिया सर्किल पर स्वागत द्वार एवं गुलाब सागर जलाशय के सौंदर्यकरण के प्रस्तावों की निविदा सूचना जारी नहीं की गई है, पुराने वर्क आर्डर के काम भी पूरे नहीं हुए है।
इधर, नगर पालिका कपासन की अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की ओर से विकास कार्यों में लगाए गए भेदभाव के आरोपों को मनगढ़ंत एवं निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बोर्ड गत ढाई वर्ष से बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कर रहा है।

अध्यक्ष के निलंबन पर उच्च न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश आने से कांग्रेस पार्टी के पार्षद बौखला कर पालिका में तालाबंदी एवं धरना जैसा कार्य कर रहे हैं । इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, पार्षद पुष्पा वैष्णव अशोक विजयवर्गीय, गोपाल पूर्बिया आदि भी उपस्थित थे ।

Updated on:
24 Aug 2023 09:44 pm
Published on:
24 Aug 2023 09:44 pm