भीलवाड़ा

सिपाही बना शैतान: दोस्ती कर किया रेप, पति को फोटो भेज ब्लैकमेल

भीलवाड़ा के पारोली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाज ने जिसे अस्मत बचाने की जिम्मेंदारी दी है। उसे ने सरेआम एक युवती की इज्जत नीलाम कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2023, 3:09 PM IST
photo_6271776009334404331_x.jpg

भीलवाड़ा के पारोली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाज ने जिसे अस्मत बचाने की जिम्मेंदारी दी है। उसे ने सरेआम एक युवती की इज्जत नीलाम कर दी। सिपाही पर युवती से पहचान बनाकर रेप व ब्लैकमेल कर एक-दो लाख रुपये वसूलने और अश्लील फोटो उसके पति को भेजने के आरोप लगे हैं। इसे लेकर पारोली पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शाहपुरा एसएचओ राजकुमार नायक को सौंपी गई है।


पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय युवती ने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दी। इसमें भीलवाड़ा जिला निवासी और उदयपुर पुलिस के कांस्टेबल दीपक राव को आरोपित बनाया है। मामले के अनुसार युवती बैंक में पैसे निकलवाने गई थी। वहा दीपक मिला था। उसने युवती के लिए बैंक स्लीप भरी थी। युवती के नंबर दीपक ने ले लिए थे।


युवती सिम तोड़ों फिर पीछा नहीं छोड़ा
आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने युवती के साथ भीलवाड़ा, उदयपुर में रेप किया। युवती को ब्लैकमेल कर एक-दो लाख रुपए भी वसूल लिए। तंग आकर युवती ने अपने मोबाइल सिम तोड़कर नए नंबर ले लिए। इसके बाद भी दीपक ने गंगापुर थाना इलाके की किसी महिला के जरिए युवती के नए नंबर भी ले लिए और परेशान करने लगा। कुछ समय पहले युवती की शादी हो गई। आरोपी ने उसके पति को अश्लील फोटो भेज दिए। परेशान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसकी जांच शाहपुरा थाना प्रभारी को सौंपी गई है।

Updated on:
14 May 2023, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना

Rajasthan Sarpanch Election: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी के चुनाव में हंगामा, फ़र्ज़ी वोटिंग के आरोप पर पुलिस से तीखी बहस