
बीगोद।
खाचरोल टोल प्लाजा पर रविवार रात दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना का अंजाम दिया गया। जिसको लेकर पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। सीसी टीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान हुई है। जिसमे मांडलगढ़ व बीगोद पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी है।
टोल प्लाजा मैनेजर चंचल कुमार लखारा ने विधायक के परिजन अशोक खण्डेलवाल, महेश खण्डेलवाल सहित अन्य लोगो के खिलाफ मांडलगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीआई भूराराम खेलेरी के अनुसार टोल प्लाजा पर हुई घटना को लेकर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हमलावर थाना क्षेत्र के होने से टोल प्लाजा पर भी पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। घटना के बाद टोल प्लाजा व क्षेत्र में शांति है। गौरतलब है कि खाचरोल टोल प्लाजा पर रविवार देर रात को बजरी के वाहन निकालने को लेकर टोलकर्मियों से मारपीट, लूटपाट व तोड़फोड़ की घटना हुई थी।