Contract workers staying in Bhilwara UIT for years will have leave भीलवाड़ा नगर विकास न्यास में संविदा कर्मियों की छंटनी की जाएगी और न्यास की कार्य क्षमता के अनुरूप नई भर्ती होगी।
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में संविदा कर्मियों की छंटनी की जाएगी और न्यास की कार्य क्षमता के अनुरूप नई भर्ती होगी। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक शिव प्रसाद नकाते ने यह जानकारी दी। राजस्थान पत्रिका में सोमवार के अंक में 'विचित्र किंतु सत्य, पांच माह से वेतन नहीं फिर भी उफ नहींÓ शीर्षक से प्रकाशित समाचार को न्यास प्रशासक नकाते ने गंभीरता से लिया। Contract workers staying in Bhilwara UIT for years will have leave
उन्होंने बताया कि न्यास में संविदा पर दो वर्ष से अधिक समय से कार्यरत संविदा कर्मी है, उन्हें हटाया जाएगा। उनके स्थान पर न्यास की कार्य क्षमता का आंकलन कर नए संविदा कर्मी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ मेंं न्यास सचिव अजय कुमार आर्य को निर्देशित किया है। नई व्यवस्था से प्रशासन शहरों के संग अभियान
७२ संविदा कर्मी
नगर विकास न्यास में विभिन्न शाखाओं में करीब ७२ संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इनमें कई सालों से यहां कार्यरत है और मानेदय स्वरूप उन्हें छह से आठ हजार रुपए मिल रहा है। इन्हें पांच माह से वेतन भी नहीं मिला है, इसके बावजूद पांच सात ही ऐसे संविदा कर्मी है, जो अपनी पगार के लिए आवाज उठाए है, जबकि शेष चुप्पी साधे है।
यह है शिकायत
शिकायत है कि कई संविदा कर्मी यहां नाम के लिए लगे हुए हैं। वास्तव में उनका रजिस्ट्री, भूमि रूपांतरण, नियमन समेत कई शाखाओं में पूरा दखल है। कुछेक ने तो अपनी पत्नी, रिश्तेदार व करीबी के नाम से ठेकेदारी का पंजीयन भी करा रखा है। कुछ की अपनी कॉम्पलेक्सों में फर्म हैं। कईयों के वाहन यहां किराए पर दौड़ रहे हैं। जबकि कुछ बिल्डर भी बन गए हैं। यही इनकी आय के मुख्य स्रोत भी है। Contract workers staying in Bhilwara UIT for years will have leave