भीलवाड़ा

ट्रांसफार्मर से ताम्बा व आॅयल चुराने वाला गिरोह सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत

क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबा व आॅयल चुराने वाले गिरोह लगातार वारदाते कर रहा है जिससे लोगों में दहशत है
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 10:13 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Copper and oil theft of transformers in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
चोर भीलवाड़ा लाडपुरा मेगा हाइवे पर बीगोद थाना क्षेत्र के कुड़ी, सोपुरा के बीच एक खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को खोल कर तांबा व आॅयल चुरा ले गए।

आकोला।
क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तांबा व आॅयल चुराने वाले गिरोह लगातार वारदाते कर रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर से चोरी की घटनाओं पर रोष जताया है। बीती रात भी चोर भीलवाड़ा लाडपुरा मेगा हाइवे पर बीगोद थाना क्षेत्र के कुड़ी, सोपुरा के बीच एक खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को खोल कर तांबा व आॅयल चुरा ले गए।


जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा लाडपुरा मेगा हाइवे पर बीगोद थाना क्षेत्र के कुड़ी, सोपुरा के बीच मोहन पुत्र जोधा बलाई के कुएं पर लगा बिजली ट्रांस्फारमर को चोरों ने बीती रात कैंची से नीचे गिरा कर ताम्बा व आंयल चोरी करके ले गए। पहले भी चोर दो कुओं से ट्रांसफार्मर से ताम्बा व आंयल चोरी करके ले गए। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं का राजफाश करने की मांग की है।

करंट से 2 भैंस व एक गाय मरी
के निकट दोपहर को तेज हवा चलने से बिजली का हाइटेशन लाइन का तार टूट कर गिर गया । जिससे दो भैंस व एक गाय मर गई। सरपंच शंभू लाल लोधा ने बताया कि चरागाह में हाइटेशन लाइन का तार टूट कर गिर जाने से हिंदू गुर्जर की दो भैसे तथा भैरू मीणा की एक गाय की मौत हो गई।

शीतल पेय पिलाकर दिया यातायात नियमों का संदेश
पारोली. थाना पुलिस ने यातायात सप्ताह के समापन पर दीनदयाल बस स्टैंड पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बिना हेलमेट लगाए तथा मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी बिठाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले को फूल देकर तथा शीतल पेय पिलाकर नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।बस स्टैंड पर थाना अधिकारी नरोत्तम सिंह एवं प्रिंस मोटर्स डायरेक्टर सत्य नारायण कुमावत ने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया । सीनियर स्कूल तक वाहन रैली निकाली जिसमें यातायात के नियमों की तख्तियां लगी हुई थी ।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना