भीलवाड़ा

यूआईटी में अब नहीं चलेगा कोरोना का बहाना, करना होगा काम

नगर विकास न्यास में अब लापरवाह एवं राजकाज के प्रति उदासीन कर्मियों की खैर नहीं है। खास कर उन अधिकारियों व कर्मचारियों को अब कार्यालय में आ कर काम करना होगा, जोकि कोराना संक्रमण की बात कह कर गोत लगाए हुए थे। बढ़ती शिकायतों के बाद ऐसे कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासन कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्यालय समय में विभागीय शाखा में मौजूद रहने के लिए पाबंद किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 12:06 PM IST
Corona will no longer be used in UIT, will have to work
Corona will no longer be used in UIT, will have to work

भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास में अब लापरवाह एवं राजकाज के प्रति उदासीन कर्मियों की खैर नहीं है। खास कर उन अधिकारियों व कर्मचारियों को अब कार्यालय में आ कर काम करना होगा, जोकि कोराना संक्रमण की बात कह कर गोत लगाए हुए थे।


न्यास सचिव संजय शर्मा ने बढ़ती शिकायतों के बाद ऐसे कर्मियों के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासन कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कार्यालय समय में विभागीय शाखा में मौजूद रहने के लिए पाबंद किया है। सचिव शर्मा के अनुसार कुछेक अधिकारी व कार्मिक ऐसे है जो कि सुबह ९.३० बजे कार्यालय में उपस्थित नहीं होते है। दोपहर में भोजनावकाश की अवधि समाप्त के काफी देर तक कार्यालय में नहीं आते है। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को आगाह किया है कि वह कार्यालय समय की पालना सुनिश्चित करें, नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रकार विभिन्न शाखाओं में ऑनलाइन कार्य होने के बावजूद लोगों की पत्रावलियों को तय सीमा के बावजूद रोके रखते है। उन्होंने तय सीमा के कार्य नही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। वही कोरोना संक्रमण का बहाना कर कई अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में नहीं आ रहे है या छुट्टी पर चल रहे है। ऐसे कर्मियों को लेकर उन्होंने एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि कोरोना जांच रिपोर्ट पेश करे। भविष्य में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अवकाश देने या कार्यालय छोडऩे की अनुमति जारी की जाएगी।

Updated on:
8 Oct 2020, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?