
भीलवाड़ा। जिले की दो थाना पुलिस ने बुधवार को जुआरियों के ठिकाने पर दबिश दी। यहां से महिला समेत १५ जनों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपए की नकदी बरामद की। गैम्बिलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
सदर थानाधिकारी राजेश कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीनगर में कुछ लोग प्लास्टिक के दानों पर दांव लगा जुआ खेल रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में नाम गोकुल विहार का नारायण पेसवानी, गुलनगरी का मोहम्मद जाहिद रंगरेज, मोहम्मद असरफ, बापूनगर का मनोज जाजानी, आजादनगर का गोपाल बैरवा, गायत्रीनगर का हरदीप सिक्ख, अम्बेडकर कॉलोनी का दिनेश कुमार, संजय कॉलोनी का घनश्याम न्याती, धानमण्डी का सुरेन्द्र जैन तथा बीलिया का सन्नू उर्फ रेखा सिंधी को गिरफ्तार किया। २ लाख ४,४८० रुपए की जुआ राशि बरामद की।
इसी तरह बिजौलियां थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी ने बताया कि आरोली में जुआ खेलते सकतपुरा (कुंहाड़ी) के खालिद हुसैन, बिजौलियां के हरिशंकर अहीर, डाबी के दिनेश यादव व मुकेश यादव, साझी का खेड़ा (कोटा) के अंसार अंसारी को गिरफ्तार किया। इनसे ५१, ७०० रुपए बरामद किए गए।