भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत

जिले में अब तक 11 मरे

less than 1 minute read
Jul 30, 2020
Death of corona infected aged in Bhilwara

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल में बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई। इनमें 9 भीलवाड़ा के व 2 मध्यप्रदेश के हैं।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी हेमा पुत्र नानूराम तेली (70) को 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। वह डायबीटीज, ब्लडप्रेशर, निमोनिया से पीडि़त था। पांच दिन भर्ती रहने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर कोरोना जांच कराई गई। 26 जुलाई को आई रिपोर्ट में पॉजीटिव निकला। गत रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज पांच-छह दिन से वेंटीलेटर पर था। जयपुर से मंगवाया गया लाइफ सेविंग इंजेक्शन भी लगाया गया था। सुबह पुलिस के सहयोग से मृतक का पंचमुखी मोक्षधाम में दाह संस्कार करवाया गया।

.............
दो की मौत, रिपोर्ट नेगेटिव
बुधवार देर रात को दो कोरोना संदिग्धों की भी मौत हुई है। इसमें आजाद नगर निवासी 49 वर्षीय नंदलाल तथा संजय कॉलोनी निवासी हरिओम शामिल है। दोनों की मौत को संदिग्ध मानते हुए कोरोना की जांच करवाकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। शाम को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिजनों के साथ अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Published on:
30 Jul 2020 09:56 pm
Also Read
View All