भीलवाड़ा

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, अब तक 10 की मौत

पहला टॉसिलीजूमेब इंजेक्शन लगाने के बाद भी नहीं बचा पाए 88 साल की महिला को

2 min read
Jul 27, 2020
Death of corona infected old, 10 dead so far in bhilwara
Death of corona infected old, 10 dead so far in bhilwara

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित वृद्धा ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिले संक्रमितों से मौतों का आंकड़ा 10 हो गया है। इनमें दो मध्यप्रदेश के हैं।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि माणिक्यनगर निवासी ८८ साल की वृद्धा को संक्रमित होने पर 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे वेन्टीलेटर पर रखा गया था। सरकार की मदद से मिले महंगे पांच इंजेक्शन में से एक उसे लगाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। टॉसिलीजूमेब नाम के इस एक इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपए हैं। प्रदेश में इसका उपयोग जयपुर में ही किया जाता रहा है। यह इंजेक्शन प्लाज्मा थैरेपी के समान काम करता है। उसे दस साल से डाबिटीज था। उसे निमोनिया भी था।
गौड़ ने बताया कि रविवार सुबह मेडिकल टीम व भीमगंज पुलिस ने पंचमुखी मोक्षधाम में गाइड लाइन की पालना करते हुए शव का दाह-संस्कार किया। मृतका के पौते व बेटे सहित चार लोग मौजूद थे।
कोई ट्रावेल हिस्ट्री नहीं थी मृतका की
गौड़ ने बताया कि मृतका कमला देवी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री व कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं थी। उन्हें 14 जुलाई को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर 15 जुलाई को सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया था। 16 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। 19 जुलाई को हालत बीगडऩे तथा आक्सीजन लेवल 44 प्रतिशत तक गिरने पर उन्हें वेंटिलेटर पर लिया गया। 23 जुलाई को लाइफ सेविंग इंजेक्शन टॉसिलिजूमैब भी लगाया गया। हालत में सुधार होने पर वेंटिलेटर से हटा कर बाइपेप पर रखा गया। 26 जुलाई को तबियत बिगडऩे पर उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर लिया गया। सभी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

भीलवाड़ा अस्पताल में मरने वालों की संख्या
- 26 मार्च: शाम की सब्जी मंडी निवासी नारायणसिंह (73)
- 26 मार्च: रायपुर के नाथडियास निवासी सुवालाल (60)
- 04 जून: हलेड़ निवासी सुरेश जाट (35)
- 20 जून: चन्द्रशेखर आजादनगर निवासी सूरजसिंह (42)
- 21 जून: कोटड़ी निवासी अब्दुल हमीद (63)
- 27 जून: भदादा मोहल्ला निवासी मनोहरलाल राठी (75)
- 02 जुलाई: रायपुर निवासी सुरज देवी (80)
- जावद निवासी कृष्णा छीपा (65)
- नीमच निवासी ललित पाराशर (55)
- २६ जुलाई: माणिक्य नगर निवासी कमलादेवी (८८)

Updated on:
26 Jul 2020 09:57 pm
Published on:
27 Jul 2020 01:03 am