भीलवाड़ा

डेल्टा वेरियंट ने ढाया था भीलवाड़ा में कहर

जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए 15 सेम्पल में यहीं वेरियंट मिला
less than 1 minute read
• •
Jul 07, 2021
डेल्टा वेरियंट ने ढाया था भीलवाड़ा में कहर
डेल्टा वेरियंट ने ढाया था भीलवाड़ा में कहर

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है, लेकिन दूसरी लहर में भीलवाड़ा में डेल्टा वेरिएंट ने कहर ढाया था। इसके कारण पिछले दो माह में ६०० से अधिक मौतें तथा १८ हजार ६०० से अधिक लोग बीमार हुए थे। मेडिकल कॉलेज की ओर से जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए सभी १५ सेम्पलों की जांच में डेल्टा वेरियंट पाए गए हैं। इससे पहले भी ४३ सेम्पलों की जांच में डेल्टा वेरियंट मिले। हालांकि इन सभी संक्रमितों के ठीक होने की जानकारी है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि गत दिनों जिले से 15 सेम्पल जिनोम सिक्वेसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इनमें डेल्टा वेरियंट मिला है। ये वो सैंपल हैं जो हर सप्ताह पॉजिटिव आने वाले के 5 प्रतिशत भेजे जाते हैं। सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान ने बताया कि हालांकि डेल्टा प्लस का कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन सावधानी रखें। सूत्रों के अनुसार जनवरी से मई तक 665 सेम्पल वैरिएंट की जांच के लिए जयपुर भेजे गये। इसमें से 15 सेम्पल दिल्ली भेजे गये थे। मई माह में 50 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से 43 डेल्टा वैरिएंट पाए गए थे। 6०5 सेम्पल की रिर्पोट आना अभी शेष है। ये सभी सेम्पल जनवरी से अप्रेल तक के है।

Published on:
07 Jul 2021 08:25 am
Also Read
View All
राजस्थान में वन भूमि के रिकॉर्ड का खुलासा: कहीं 99.63% वन भूमि दर्ज तो कहीं सिर्फ 33%, सामने आया बड़ा अंतर

Rajasthan: 3 दिन से लापता मासूमों के शव देख बिलख पड़े परिजन, डग्गू की मां हुई बेसुध, रजत की दादी का भी हाल-बेहाल

RIICO का तोहफा: भीलवाड़ा में 300 से अधिक औद्योगिक भूखंडों पर आवंटन शुरू, राइजिंग राजस्थान MOU धारकों को मिलेगी खास छूट

चूड़ियां, सोफा और भिंडी…राजस्थान पंचायत चुनाव में इन ‘अजब-गजब’ सिंबलों से तय होगी गांव की सरकार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान पंचायत चुनाव vs स्कूल परीक्षाएं: शिक्षकों में असमंजस, क्या टलेंगे एग्जाम या रद्द होंगी दीपावली की छुट्टियां?