भीलवाड़ा

‘जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरुकता कोष’ शिविर 5 को नगर निगम में

आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 7:13 AM IST
'Depositor Education and Awareness Fund' camp on 5th in Municipal Corporation
'Depositor Education and Awareness Fund' camp on 5th in Municipal Corporation

केंद्र सरकार और राज्य वित्तीय विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत 'आप की पूंजी, आपका अधिकार' जन-जागरुकता अभियान के तहत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरुकता कोष पर जिला स्तरीय जागरुकता एवं सहायता शिविरों की शृंखला शुरू हो गई है। भीलवाड़ा जिले में यह विशेष शिविर 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति और जिला कलक्टर के नेतृत्व में ये शिविर 31 दिसंबर तक आयोजित किए जाने हैं। इनका आयोजन प्रत्येक जिले के अग्रणी जिला कार्यालय की ओर से किया जा रहा है।

5 दिसंबर को विशेष शिविर

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक एम. अनिल ने बताया कि इस शृंखला के तहत भीलवाड़ा जिले में 5 दिसंबर को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नगर निगम के सभागार में जिला कलक्टर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक की देखरेख में लगेगा। इस कार्यक्रम में सभी प्रमुख वित्तीय संस्थाएं बैंक, बीमा कंपनियाँ, पेंशन, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड और अवैतनिक निधि से संबंधित संस्थान सहभागिता करेंगे।

इन दावों पर मिलेगी सहायता

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनकी अनक्लेम्ड (दावा रहित) पूंजी वापस प्राप्त करने में मदद करना है। शिविर में निम्नलिखित दावों को प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता काउंटर उपलब्ध रहेंगे। इनमें अनक्लेम्ड जमा (बैंकों में), अनक्लेम्ड बीमा दावे, अनक्लेम्ड डिविडेंड (लाभांश), अनक्लेम्ड शेयर एवं म्यूचुअल फंड शामिल है। लाभार्थी या दावेदारों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने और आवश्यक दस्तावेज़ों के सत्यापन में भी मौके पर ही सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने जिले के सभी आम लोगों से अपील की है कि वे सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएँ और अपनी दावा रहित पूंजी को प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल हों।

Updated on:
3 Dec 2025, 7:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट