भीलवाड़ा

खारी नदी में बजरी खनन लीज को निरस्त करने की मांग को लेकर नदी में दिया धरना

– ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा जिले के उपखण्ड क्षेत्र फूलियाकलां, सणगारी, गणपतिया खेड़ा, धनोप, रामपुरा, गेगवा, खेड़ा हेतम एवं चांदमा आदि गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम फूलिया कलां उपखं अधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन देकर खारी नदी में आशु सिंह भाटी फर्म की ओर से संचालित बजरी […]

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
Dharna was held in the river demanding cancellation of gravel mining lease in Khari river.

- ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा जिले के उपखण्ड क्षेत्र फूलियाकलां, सणगारी, गणपतिया खेड़ा, धनोप, रामपुरा, गेगवा, खेड़ा हेतम एवं चांदमा आदि गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम फूलिया कलां उपखं अधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन देकर खारी नदी में आशु सिंह भाटी फर्म की ओर से संचालित बजरी खनन लीज को निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फूलियाकलां क्षेत्र में खारी नदी में बजरी लीज ठेकेदार द्वारा एनजीटी एवं खनन नियमों की खुली अवहेलना करते हुए अवैध रूप से भारी मशीनों पोकलेन व जेसीबी के माध्यम से खनन किया जा रहा है। बिना सीमांकन, बिना पौधारोपण तथा बहते पानी में नियमों के विपरीत अधिक गहराई तक खनन किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस अनियंत्रित खनन से आगामी समय में किसानों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। साथ ही लीज क्षेत्र में अवैध रूप से पक्का निर्माण कर कांटा एवं निवास बनाया गया है। बिना भूमि रूपांतरण के बजरी का स्टॉक जमा किया गया है, जहां पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लीज धारक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि नियम विरुद्ध खनन कार्य करने के कारण संबंधित बजरी लीज को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

Published on:
03 Feb 2026 08:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर