भीलवाड़ा

होटल पर ट्रेलर खड़ा कर खा रहे थे खाना, वापस आकर देखा तो उड़े होश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Diesel theft from the trailer in bhilwara
Diesel theft from the trailer in bhilwara

मांडलगढ़।

नगर पालिका क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर सर्किट हाउस चौराहे के नजदीक एक होटल पर खड़े दो ट्रेलर से गुरुवार रात लगभग 75 हजार का एक हजार लीटर डीजल चोरी होने के बाद शुक्रवार सुबह कई ट्रक मालिकों, चालको एवं परिचालकों प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ट्रक मालिक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि स्टेचू सर्किल चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे से लगभग सौ मीटर की दूरी पर खड़े ट्रकों से 350 एवं 650 लीटर डीजल चोर निकाल कर ले गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अभी तब सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं ।


सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले कई लोग बताते हैं कि लगभग 100 बजरी से भरे वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर सुबह के समय देखे जा सकते हैं। पुलिस प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सप्ताह में आठ-दस ट्रैक्टर व ट्रक पकड़कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेते हैं।

ढीली गश्त व्यवस्था के चलते राजमार्ग पर चोरी एवं अन्य अपराधों की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मौके पर जमा लोगों ने प्रदर्शन करते हुए न्याय दिलाने की मांग की। इस बारे में पुलिस उप अधीक्षक चैन सिंह महेचा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

बागजणा में तीने मकानों के ताले टूटे

करेड़ा.चोरो ने गुरूवार रात को बागजणा में तीन मकानों के ताले तोड एक मकान से आभूषण व नकदी चुरा ले गए। ग्रामीणो ने बताया कि को चोरो ने प्रभुनाथ योगी अपने घर के एक कमरे में सोया हुआ था । चोरो ने घर में प्रवेश कर पास ही के कमरे का ताला तोड़ कमरे में रखी आलमारी व संदूकों के ताले तोड़ उसमे रखे सामान व कपड़े बिखेर एक चांदी का कंदोरा व ३ जोडी पायजब व लगभग २५ सौ रुपए चुरा कर ले गए। इसके बाद लक्ष्मण सिंह के मकान में भी चोरो ने प्रवेश किया पर वहा पर कुछ नही मिला। प्रताप नाथ के मकान में भी चोर घुसे पर वहां पर जाग होने से भाग गए। करेडा पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुच मौका मुआयना किया और मामले की जांच कर रही है

Published on:
29 Sept 2018 03:00 am