भीलवाड़ा

जिला प्रभारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

मौसमी बीमारी व कोविड-19 के संबंधित तैयारिया व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
less than 1 minute read
Oct 28, 2020
District in-charge inspected medical institutions in bhilwara
District in-charge inspected medical institutions in bhilwara

भीलवाड़ा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय से नियुक्त भीलवाड़ा जिले के जिला प्र्रभारी व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के परियोजना निदेशक डॉ. रोमिल सिंह ने जिले के गुलाबपुरा, बनेड़ा व हमीरगढ़ ब्लॉक के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। मौसमी बीमारी व कोविड-19 के संबंधित तैयारिया व अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। डॉ. सिंह ने हेल्थ एण्ड वेलनेस का भी निरीक्षण किया। डॉ. सिंह ने एएनएम व आशा की बैठक को सम्बोधित कर सभी को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में दिए जा रही प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ. संजीव शर्मा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरगढ डॉ. एनके शर्मा भी उपस्थित थे।
महामंत्र की शक्ति अपरम्पार
भीलवाड़ा . महामंत्र की शक्ति अपरम्पार है। इसका नियमित स्मरण करने वाला ही नवकार महामंत्र की शक्ति को जान सकता है। यह विचार अहिंसा भवन में प्रवर्तक सुकनमुनि ने जताए। महेश व अखिलेश मुनि ने जाप करवाया। लोगों को अभय कुमार, मधु बिराणी ने प्रभावना वितरित की। मंत्री रिखबचन्द्र पीपाड़ा ने बताया की प्रात: 9 से 10 बजे तक नियमित जाप चलेगा।

Updated on:
28 Oct 2020 10:47 pm
Published on:
28 Oct 2020 10:47 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी